चतुर्थ राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 16 जून को

dahersenअजमेर- 6 मई – राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन का 1304वां बलिदान दिवस का आयोजन 16 जून 2016 को सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर किया जायेगा। जिसमें चतुर्थ राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान का दिया जायेगा। यह कार्यक्रम सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक विकास एवं समारोह समिति, भारतीय सिन्धु सभा नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण व पर्यटन विकास के सहयोग से किया जायेगा।
समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि कार्यक्रम में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के जीवन मूल्यों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रकाशन आदि के साथ सिन्धु सभ्यता पर किये गये शोध कार्य, साहित्यिक, लेखन कार्य, प्रकाशन एवं नाट्य विधा में किये गये उल्लेखनीय कार्य व सिन्ध से आये विस्थापितों के पुर्नवास, सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण में किये गये श्रेष्ठ कार्य हेतु व्यक्तिगत या संस्था को सम्मानित किया जाये। सम्मान में श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की जायेगी।
समिति की ओर से प्रथम सम्मान वर्ष 2013 में इण्डियन इंस्ट्यिूट ऑफ सिन्धोलॉजी, आदीपुर, गांधीधाम को एवं द्वितीय सम्मान वर्ष 2014 को शदाणी दरबार, रायपुर (छतीसगढ) के सन्त युधिष्ठरलाल जी को तृतीय सम्मान वर्ष 2015 में सीमा जन कल्याण समिति जोधपुर को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान किया गया था।
वर्ष 2016 में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में चतुर्थ सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान हेतु आवेदन पत्र की प्राप्ति 30 मई, 2016 तक निर्धारित प्रपत्र में समिति कार्यालय हिंगलाज भवन, स्वामी काम्पलेक्स में प्राप्त किये जायेगें।

सम्पर्क सूत्र-
098290 70059 समन्व्यक,
094147 05705 मो. 94131 35031

error: Content is protected !!