अजमेर- 23 अगस्त – सिन्धु समिति व इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से चल रहे ईष्टदेव झूलेलाल चालीहो का समापान अवसर पर 25 अगस्त को अनासागर जेटी तट पर हाने वाले धार्मिक आयोजन हेतु अलग अलग झूलेलाल मन्दिर में तैयारियों पर चर्चा कर सम्पर्क किया गया।
सचिव जयकिशन हिरवाणी व पण्डित रमेश शर्मा ने बताया कि पूज्य लाल साहिब मन्दिर, नसरपुर की ओर से कल 24 अगस्त को डिग्गी तालाब पर धार्मिक आयोजन किया गया। सम्पर्क के लिये इच्छापूर्ण मन्दिर चांदबावडी गोविन्दराम,घनश्यामदास, मोतीराम, झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, श्री झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर प्रकाश जेठरा, नेवंदराम बसरमलाणी, पूज्य सिन्ध पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर में महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, नरेश रावलाणी, मुकेश आहूजा, पूज्य उद्रोलाल मन्दिर आशा गंज रमेश गागनाणी, जयकिशन लख्याणी, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी अजीत पमनाणी,भगवान साधवाणी श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ मन्दिर)केसरगंज बाली फेरवाणी व ईश्वर पारवाणी, झूलेलाल मन्दिर, जे.पी नगर, सेक्टर एक पुष्पा साधवाणी, सहित अलग अलग मन्दिरों से पवित्र ज्योति व बहिराणा मण्डली सम्मिलित होगी। 16 जुलाई से निरंतर चल रहे झूलेलाल चालीहो उत्सव के समापन अवसर पर 25 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में महात्माओं के करकमलों से पूज्य बहिराणाा साहिब की पंचमहाज्योति प्रज्जवलन की जायेगी।
समारोह में भजन, पंझडा व छेज कार्यक्रम मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त, प्रकाश मोटवाणी, ललित भग्त, ढोलण शर्मा, दीदी लता ठारवाणी के साथ बंटी एण्ड पार्टी कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें।
(जयकिशन हिरवाणी)
सचिव, मो.9414437621