भाजपा को बचाने के लिए यात्रा रोकी थी-कटारिया

अजमेर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक गुलाबचंद कटारिया ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है की उनकी यात्रा की घोषणा के चलते पार्टी की टूटने की नौबत आ गयी थी और इसी टूटन को रोकने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया। कटारिया ने पुरजोर शब्दों में कहा की उनकी यात्रा भाजपा को मजबूती देने के लिए थी, जिसे उन्हें रोकना पड़ा। यात्रा विवाद पर किये सवाल के जवाब में उनका कहना था की वसुंधरा के पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे की बात सामने नहीं आती तो यात्रा जरूर निकलते।
error: Content is protected !!