अन्ता:- रोटरी अंतर्राष्ट्रीय टीच अभियान के तहत पहला अक्षर “टी” टीचर सपोर्ट को फलीभूत करने हेतु रोटरी क्लब अन्ता ने क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के सात शिक्षकों को “नेशनल बिल्डर अवार्ड” से बारां अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.देदवाल के मुख्य आतिथ्य में जीनियस स्कूल प्रांगण में एक भव्य समारोह आयोजित्त कर सम्मानित किया १
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शर्मा बाल निकेतन अन्ता से श्री योगेंदर कुमार शर्मा, केशव ज्ञान भारती से श्रीमती बेबी चतुर्वेदी ,माभारती शिक्षण संस्थान से श्री कमलाशंकर गोप ,जीनियस पब्लिक स्कूल से श्रीमती विमला गोतम ,माँ ज्ञान भारती से श्री चंदर मोहन मीना ,आदर्श विद्या मंदिर से श्री अशोक कुमार मालव एवं शिव ज्योति स्कूल से श्री लीलाधर कुमावत को मुख्य अथिति श्री देदवाल ,क्लब संरक्षक रोटेरियन अशफाक खान क्लब अध्यक्ष श्री संदीप्त वार्ष्णेय एवं सचिव श्री अनिल गर्ग ने प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया १
समारोह में क्लब अध्यक्ष श्री संदीप्त वार्ष्णेय ने स्वागत भाषण प्रेषित किया एवं मुख्य अथिति बारां अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.देदवाल ने रोटरी के इस अभियान की प्रशंशा करते हुए सम्मान पाने वाले शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माण में पूरी लगन से जुटने का आह्वान किया १ वही क्लब संरक्षक रोटेरियन अशफाक खान ने रोटरी के बारे में और वर्तमान में रोटरी द्वारा चलाए जा रहे “T E A C H “ अभियान के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों को इस अभियान से जुडकर देश से अशिक्षा के खात्मे का संकल्प लेने की बात कही १
समारोह में नगर के गणमान्य नागरिको के अलावा क्लब के सदस्य रोटेरियन डॉक्टर संदीप गुप्ता ,रोटेरियन रचित शर्मा ,रोटेरियन मोहम्मद नासिर , रोटेरियन आफाक खान ,रोटेरियन अमित नागर ,रोटेरियन डॉक्टर ईमानी रामा मूर्ति ,रोटेरियन निर्भय सिंह मीना, शिक्षाविद रजनी वार्ष्णेय इनरव्हील क्लब अन्ता की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती तरुण गर्ग मोजूद रही १
समारोह का संचालन रोटरी क्लब अन्ता के चार्टर्ड सचिव कवी ओम सोनी मधुर ने किया १