बीकानेर। भाजपा के कद्दावर नेता ,पूर्व जिलाध्यक्ष और करणी इंडस्ट्रियल एरिया के संस्थापक अध्यक्ष स्व द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी की पुण्यतिथि पर करणी इंडस्ट्रीयल एरिया के करणी भवन में श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के सभी पार्टियों के नेता,समाजसेवी व प्रबुद्धजनों ने स्व. तिवाड़ी के राजनीतिक,सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में किये गये कार्य पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन पथ पर चलने का संकल्प लिया । श्रदांजलि सभा में कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, शशिकांत शर्मा, महेंद्र कल्ला, भाजपा नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा, मोहन सुुराणा,किसन चौधरी,कन्हैयालाल जोशी,जे पी व्यास, दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की प्रदेश प्रवक्ता शान्तिदेवी चौहान, पार्षद नरेश जोशी, भवानी पारीक,कैलाश पारीक, शिवकुमार पांडिया, कर्मचारी नेता रमेश तिवाड़ी, करणी ऐरिया के अध्यक्ष महेश कोठारी, कैलाश जैन, नारायण बिहाणी, आदि सैकड़ो प्रबुद्ध जनों ने श्री तिवाड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
– मोहन थानवी