मंहगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

कोटगेट पर सरकार के विरोध में महिलाएं

Photo con 1बीकानेर,16 सितम्बर। पैट्रोल पदार्थ एवं सब्जियों की बढ़ती कीमतों तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस ने शनिवार को कोट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।हाथो में सब्जी की टोकरी और रसोई गैस चुल्हा- चैकी के साथ सरकार को जमकर कौसा।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अगुवाई में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया गया और कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की अब कमर तोड़ महंगाई से परेशान हैं । साथ ही युवा वर्ग आज रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हर साल 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार जैसी थोथी घोषणाएँ कर सत्ता में आई मोदी सरकार में युवा वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल के आये दिन बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है।
प्रदर्शन करने वालों में सीवरी चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, प्रदेश सचिव हबीबा चैधरी,मनभरी,मुमताज शेख,सपना तिवारी,मुमताज बानो,विमला फुबा,मंजू गोस्वामी,कमली बानो, गीता देवी,रहमत,हनीफ,छोटी बानो,नफुल्ल बानो,रुकसाना,फरजाना,मदीना,नजमा, बतु, मोबिना,भूरि,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ने हाथ में खाली थाली व कटोरी व टोकरियों में सब्जियां लेकर प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!