शारदीय नवरात्र में शहर का कोना-कोना भक्त‍िमय

Snap1506142883048माँ के दर्शनों को मंदिरों में उमडने लगी भीड़ ,जयकारो से गूंज उठा शहर
हिंडौन सिटी |शहरमें चल रहे नवरात्र महोत्सव स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। दुर्गा मां के दर्शनों के लिए काफी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित हो रहे है |नौ दिनों तक चलने वाला शक्ति की आराधना का पर्व शुरू शारदीय नवरात्र में शहर का कोना-कोना भक्त‍िमय हो चला है. |हिंडौन उपखंड सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र का रंग चढ़ने लगा है। जिसमें महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है वही माता को प्रसन्न करते हुए धार्मिक लोकगीतों के लांगुरिया ऊपर महिलाएं और युवतियां नृत्य कर रही है।नवरात्रा के तीसरे दिन शनिवार को भगवती के तीसरे रूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। इस अवसर पर हो रहे दुर्गा सप्तशती पाठ से वातावरण गुंजायमान हो गया है। सभी जगह भव्य तोरण द्वारा लगाये जा रहे है तथा रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति,बयाना रोड स्थित टीकाकुण्ड हनुमान मंदिर,में दुर्गा महोत्सव समिति की और से 16 वा दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है समिति के अशोक पाठक और शिव प्रकाश पटवा ने बताया कि इस दौरान नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 25 सितम्बर को रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा इस को लेकर अधिक से अधिक पधारने की अपील की गयी है |और दुसरे दिन 26सितम्बर को टीकाकुंडहनुमान मंदिर में छप्पन भोग काआयोजन होगा | बही चौबे पाड़ा ,काना हनुमान पाड़ा, धाकड़ रामद्वारा में दुर्गा पूजा मनाया जा रहाहै लोगो का मन्दिरों में माँ केदर्शन के ताँता लगा हुआहै |शहर के टीकाकुंड के हनुमान मंदिर,मोहननगर के बडा पार्क,छोटा पार्क , हरिजन बस्ती ,धाकड रामद्वारा,चौबेपाडा आदि स्थानों पर दुर्गा महोत्सवों का आयोजन चल रहा है। इन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जहां प्रतिदिन भजन एवं आरती के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति हो रही है।
kapil gupta

error: Content is protected !!