दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न होंगे

bjp-logoअजमेर 24 सितंबर 2017
25 सितंबर 2016 से लेकर 25 सितंबर 2017 तक चले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के दिन 25 सितंबर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न होंगे भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि बजरंग मंडल के 60 बूथ दाहरसेन मंडल के 66 बूथ ,आदर्श मंडल के 71 बूथ, झलकारीबाई मंडल के 51 बूथ, पृथ्वीराज मंडल के 57 बूथ तथा आर्य मंडल के 54 बूथों में सभी स्थानों पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम सुनिश्चित कर लिए गए हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सोहन शर्मा,राजकुमार ललवानी, मुकेश खिंची, बलराज कच्छावा, योगेश शर्मा ने बताया कि सभी मंडलों के बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चित्र, भारत माता का चित्र, माला, अगरबत्ती आदि की व्यवस्था कर सोमवार को अपराह्न 3 बजे दीनदयाल जी के जीवन वृत्त के विचारों पर कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमे मंडल द्वारा प्रवक्ता तथा मंडलों में बूथों में रहने वाले भाजपा वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे
भाजपा मीडिया प्रभारी तथा वार्ड 51 के पार्षद अनीश मोयल व मीडिया सहप्रभारी रचित कच्छावा ने बताया कि वार्ड नंबर 51 के बूथों का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में किया जाएगा जिसमें वार्ड 51 के सभी कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेता भाग लेंगे दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चलने वाले जयंती समारोह के पश्चात 4 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति में इस अवसर पर दिए जाने वाले उद्बोधन को लाइव दिखाया जाएगा यह उद्बोधन शहर के अन्य सभी बूथों पर भी लाइव दिखाया जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के प्रभारी सोम आर्य, महामंत्री रमेश सोनी ,जय किशन पारवानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत यादव ने बताया कि पार्टी के सभी मोर्चों के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला व बाल विकास मंत्री अनिता भदेल,भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव,महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा, पूर्व विधायक हरीश झमनानी, पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन,उपमहापौर सम्पत सांखला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल प्रकाश किशनानी,प्रतिपुष्टि विभाग प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दीपक भाकर,वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी सोनी, अशोक यादव ,घीसू गढ़वाल, सतीश बंसल, तिलक रावत ,विकास सोनगरा, संजय अरोड़ा,नरपत सिंह,सायेद सलीम, फराद सागर,मोहन राजोरिया,डॉक्टर प्रियशील हाड़ा,रचित कच्छावा अनुपम गोयल, संदीप गोयल, सुलोचना शुक्ला, संपत भाटी, विनोद कंवर, दीपक सिंह राठौड़, वेद प्रकाश जोशी,डॉक्टर अशोक शर्मा, चंद्रेश सांखला ,डॉक्टर कमला गोखरू, विनीता जैमन,कुन्दन वैष्णव,अश्विनी चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित हुए सभी कार्यक्रमों के लिए उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों तथा समस्त शहर की जनता का आभार व्यक्त किया है पार्टी अध्यक्ष यादव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना का दूसरा चरण वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रभारियों की देखरेख में अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित है भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों को शत प्रतिशत पूर्ण किया है इसके लिए यादव ने शहर भाजपा के सभी परिवारजनों को शुभकामनाएं दी है
कल दिनांक 25 सितंबर 2017 से एक अभियान के रूप मे पंडित दीनदयाल जी की जन्म जयंती के अवसर से स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान मे भाजपा शहर जिला अजमेर के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेगी तथा चीनी सामान की होली जलाएगी साथ ही जनता से अपील भी करेगी की लोग ज्यादा से ज्यादा चाइनीज माल का बहिष्कार कर स्वदेशी को अपनाएं ओर जब जब कोई भी देश के विरुद्ध कार्य करने का प्रयास करे तो उसे मुँह तोड़ जवाब देने के सभी एक होकर कार्य करे ओर उसे सबक दे यह हम सभी का कर्तव्य बनता है
25 सितम्बर,
नया बाजार चौपड़
27सितम्बर,डिग्गी चोक
29 सितम्बर,गांधी भवन चौराह
1 ऑक्टोम्बर आगरा गेट चौराह
3 ऑक्टोम्बर बजरंगढ़ चौराह सभी कार्यक्रम सायं 5 बजे किया जाएगा
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक ने कहा कि विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का मुख्य उद्देश्य चीन को यह बताना है कि यदि भारत चीन की वस्तुओं को खरीदना बंद कर दें तो चीन की अर्थव्यवस्था पूर्णतः बिगड़ जाएगी और वह जो पाकिस्तान को सहयोग कर रहा है वह भी शायद बंद कर दें या उसकी स्थिति ही सहयोग करने की ना रहे ओर स्वदेशी वस्तुओ के प्रयोग से भारत के लोगो को अवसर मिलेगा और भारत की अर्थव्यवस्था ओर भी मजबूत होगी।

error: Content is protected !!