सूचना के तीसरे दिन पहुंची चिकित्सा टीम जांच करके दिया उपचार
फ़िरोज़ खान
बारां 1 अक्टूबर । ग्राम पंचायत सनवाड़ा के सनगवा गांव में पिछले करीब 1 माह से बुखार का प्रकोप चल रहा है । जिसके चलते छोटे बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं । लोग इलाज कराने के लिए देवरी झोलाछाप चिकित्सकों के पास आकर इलाज भी करा रहे हैं । लेकिन इलाज से आराम नहीं मिल रहा है । वार्ड पंच छोटे सहरिया ,मांगीलाल ,उदय सिंह सहरिया ने बताया की बुखार के चलते एक 7 वर्षीय बालिका लक्ष्मी सहरिया d/o लालिया सहरिया की मौत 28 सितम्बर गुरुवार को हो गई थी । जिसके चलते ग्रामीण सदमे में है। इसी गांव में करीब 15- 20 बच्चे ऐसे हैं, जो अभी भी बुखार से पीड़ित हैं । उनका देवरी झोलाछाप डॉक्टरों के पास इलाज भी चल रहा है । लेकिन इलाज से आराम नहीं मिल पा रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि एच एम आर सी कोर्डिनेटर ने 28 सितंबर गुरुवार सुबह ही सनगवा गांव में बीमारी फैलने की जानकारी ब्लॉक सीएमएचओ अटल राजमेहता को दे दी थी लेकिन उसके बाद कोई चिकित्सा टीम वहां नहीं पहुंची । रविवार को पुनः एच एम आर सी के कोडिनेटर ने फोन पर बालिका की मौत होने की खबर ब्लॉक सीएमएचओ को दी गई जब जाकर ब्लॉक सीएमएचओ अटल राज मेहता टीम के साथ वहां पहुंचे और बीमार लोगों का इलाज किया ।
सूचना के तीसरे दिन पहुंची चिकित्सक टीम
चिकित्सा विभाग को एच एम आर सी के कोर्डिनेटर ने फोन के माध्यम से रविवार को बालिका के मरने की जानकारी दी इसके बाद रविवार को ब्लॉक सीएमएचओ अटल राज मेहता चिकित्सा टीम के साथ सनगवा पहुंचे जहां बीमारी से पीड़ित बच्चों और लोगो की जांच की जिसमे ब्लड टेस्ट 10 लोगों का किया 12 बुखार से पीड़ित लोग मिले ,10 दाद खुजली वाले, खांसीऔर जुकाम वाले 20 मरीज मिले जिन का तुरंत उपचार किया गया ।
गांव में है मात्र एक हैड पंप
सनगवां गांव में मात्र एक हेडपंप ह जिस में भी गंदा पानी आता है और जिसके पानी में भी बदबू आती है उसी पानी को ग्रामीण अपने उपयोग में ले रहे हैं ।
108 एंबुलेंस के लिए किया फोन लेकिन नहीं आई एंबुलेंस
मृतक बच्ची के पिता लालिया सहरिया ने बताया कि मेरे बड़े बच्चे ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को गुरुबार को करीब 3:00 बजे फोन किया था लेकिन उन्होंने लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी तो ले ली लेकिन एंबुलेंस नहीं आई अगर समय रहते एंबुलेंस आ जाती तो मेरी बच्ची की जान बच जाती
यह बच्चे हैं अभी भी बीमार
सुनील शहरिया उम्र 12 साल करिश्मा सहरिया उम्र 5 साल आस्था सहरिया उम्र 5 साल बबली सहरिया उम्र 8 साल विशाल सहरिया उम्र 6 साल पवन कुमार सहरिया उम्र 10 साल पपीता सहरिया उम्र 12 साल वीरेंद्र सहरिया उम्र 4 साल
मृतक बच्ची के पिता लालिया सहरिया
मृतक बच्ची के परिजन ललिया सहरिया ने बताया मेरी बच्ची को सुबह 9:00 बजे करीब ठंड लगकर बुखार आया और उल्टी आई इसके बाद उसका सर दर्द हुआ और शाम 5:00 बजे करीब उसकी मौत हो गई हमारे पास देवरी उपचार कराने ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था
वार्ड पंच छोटे सहरिया
सनिगवां गांव के वार्ड पंच छोटे सहरिया ने बताया की यह बीमारी का प्रकोप पिछले 1 माह से चल रहा है लोगों का इलाज भी कराया जा रहा है लेकिन आराम नहीं मिल रहा है
ब्लॉक सीएमएचओ अटल राज मेहता
मैंने मेडिकल ऑफिसर (M.O.I.C )को इस बारे में बता दिया था लेकिन कोई कारण वस वह नहीं पहुंचा उसने एएनएम को बता दिया था लेकिन एएनएम भी वहां पर नहीं पहुंची मुझे एच एम आर सी के कोर्डिनेटर ने बालिका की मौत होने की सूचना दी तो मैं तुरंत अपनी मेडिकल टीम लेकर सनगवा गांव पहुंचा और वहां जाकर बीमारी से पीड़ित लोगों को दवाइयां देकर इलाज किया ।