अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत रहे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उप राष्ट्रपति रहे श्रद्धेय श्री भैंरो सिहं जी शेखावत की जयन्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, विधायक देवनानी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बी.पी.सारस्वत, धर्मेश जैन व शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने श्री भैंरो सिहं जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
धर्मेश जैन ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भैंरोसिहं जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यवहार की सादगी व समर्पण के उदारहरण रखे तथा श्री सारास्वत ने उनकी प्रशासनिक सूझबूझ, प्रबंधन व निर्देशन क्षमता के उदाहरण कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए उनके व्यक्तित्व की विशेषताऐं बतायी। विधायक देवनानी ने भैरोंसिंह जी को अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनका सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से व्यवहार व मधुर व्यक्तिगत सम्बंध थे साथ ही कार्यकर्ताओं से इतने जीवन्त सम्बंध थे कि वे गांव-ढ़ाणी, शहर, कस्बे के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से नाम से जानते थे। देवनानी ने उन्हें अद्भुत व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक व संगठक बताते हुए कहा कि अपने व्यवहार, कार्य कुशलता, राजनैतिक सूझबूझ व दूरदर्शिता से मुख्यमंत्री के पद को तीन बार सुशोभित किया व राजस्थान के आधुनिक विकास में मील के पत्थर साबित हुए। सोनगरा जी ने उनके निष्ठावान व समर्पणपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। सोनगरा जी ने बताया कि उनकी स्नेहिल प्रकृति तथा व्यवहार में सहजता उनके एसे गुण थे जो अपरिचित व्यक्ति को भी उनकी ओर आकृष्ट करते थे। इसके अतिरिक्त उन्होने उनके साथ मंत्रीमण्डल में काम करने के अनुभव बताते हुए उनकी प्रशासनिक क्षमताओं व व्यवस्थाओं पर नियंत्रण व निगरानी की उनकी विशेषताऐं बतायी।
धर्मेन्द्र गहलोत ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्रद्धेय भेंरोसिंह जी ने राजस्थान की धरा को गौरवान्वित किया है। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त शहर जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जयकिशन पारवानी, डा. कमला गोखरू, तुलसी सोनी, सुलोचना शुक्ला, आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, जे के शर्मा, राजकुमार ललवानी, कैलाश सोनी, योगेश शर्मा, दयाल राम सवासिया, सुरेन्द्र शर्मा, महेश जोशी, वासुदेव सोनी, सीमा शर्मा, रश्मि शर्मा, कुन्दन सिंह, संतोष मेघवंशी, राजेन्द्रसिंह राठौड़ आदि भाजपा पदाधिकारी व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।