बीकानेर 3/10/17। जोधपुर के कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के अन्तर्गत भारतीय आदर्श विद्या मन्दिर, रघुनाथर कुआं, बीकानेर की मनन श्रीमाली का ‘‘जल प्रदूषण एवं निवारण’’ मॉडल राज्य स्तर प्रथम रहा।
इसी क्रम में शिशु वर्ग में ‘‘नवाचारित प्रतियोगिता’’ में केशव जोशी तथा ‘‘घरेलू जल का पुनः उपयोग’’ पर बनाया गया मॉडल पर लक्ष्य जोशी प्रथम स्थान पर विजेता रहे। संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रान्तीय आचार्य पत्रवाचन ‘‘विश्व शांति में भारत की भूमिका’’ में कीर्ति थानवी प्रथम स्थान पर रही।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य घनश्याम व्यास ने विजेता रहे छात्र एवं आचार्या को शुभकामकाए दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
– मोहन थानवी