अजमेर। 28 अक्टूबर 2017, मंगलवार। गोपाष्टमी पर्व पर प्रभात फेरी परिवार द्वारा सीता गऊषाला पहाड़गंज में सुरभी महायज्ञ एवं गौमाता पूजन का कार्यक्रम किया गया। अनुष्ठान एवं प्रभात फेरी के संयोजक उमेष गर्ग ने बताया की इस अवसर पर प्रभात फेरी हरिसंकीर्तन करते हुए प्रातः 6ः15 बजे पहाड़गंज स्थित सीता गऊषाला पहुँची जहाँ पहुँच कर सभी सदस्यों एवं गौभक्त परिवारों ने सामूहिक रूप से गौमाता पूजन एवं सुरभी महायज्ञ का आयोजन किया गया। गौमाता की वर्तमान दषा पर संयोजक उमेष गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ’’जब गौमाता भूखी हो सड़क पर बेसहारा भटके, कचरा, अषुद्ध वस्तुओं का सेवन करे व्याकुल हो इधर-उधर भटके तो क्या अधिकार है हमें भोजन करने का ? उत्सव मनाने का, जिस गौमाता की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने अवतार लिया उसी गौमाता की दुदर्षा देख क्या वो प्रसन्न हो सकते है। सभी उत्सव खूब आनंद से मनाने चाहिए लेकिन हमारी गौमाता को भी ध्यान में रखो यदि गऊमाता की सेवा नहीं की तो कैसा गोपाष्टमी पर्व कैसा महोत्सव ? आज जरूरत है गौहत्या करने वाले कसाईयों को खदेड़ने की, अरे यदि गोपाल नहीं बन सकते तो गवाल बाल ही बन जाओं गऊमाता आपकी बाह देख रही है।’’ इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने सभी श्रदालुओं के साथ अनुष्ठान में भाग लिया एवं गौ पूजन किया और कहा की उत्सव हमारी संस्कृति का आधार है गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण का महापर्व है गोपाष्टमी उत्सव। श्री राधा कृष्णा सखा परिवार के पवन फतेहपुरीया ने बताया की इस अवसर पर सखा परिवार द्वारा गुड़ की लापसी का गौषाला में उपस्थित सभी 200 गौवंष के भोग लगाया गया।
आज सुरभी महायज्ञ में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, आनन्द प्रकाष अरोड़, लक्ष्मी नारायण जी हटुका, रामरतन जी छापरवाल, उमेष गर्ग, गिरधारी मंगल, ओम प्रकाष मंगल, पवन फतेहपुरीया, आलोक माहेष्वरी, गोकुल अग्रवाल, अषोक अग्रवाल, षान्तिलाल, कैलाष जोषी, अमर सिंह, महेष षर्मा, सुरेष मंगल, अषोक टाक, महेन्द्र जैन मित्तल, स्वामी षरण गुप्ता, रमेष मित्तल, ष्याम सुन्दर बंसल, षंकर फतेहपुरीया, रमेष तापडीया, सुभाष सोनी, कमल मूंदड़ा सहित सैकड़ों श्रदालु उपस्थित थे।
(आलोक माहेष्वरी)