जरूरतमंदों की सेवा भगवान की पूजा के समान

DSC_0202बीकानेर/भल्ला फाउन्डेषन ट्रस्ट के तत्वावधान में रामदेवरा मेला 2017 के तहत श्रदालुओं की सेवा करने वालो का सम्मान समारोह ‘‘ सेवा का सम्मान’’ कार्यक्रम स्थानीय ब्रह्म बगीचा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका थे तथा अध्यक्षता पूर्व महापौर श्री भवानी शंकर शर्मा ने की। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, वरिष्ठ साहित्यकार श्री मधु आचार्य आषावादी, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, उपखण्ड अधिकारी नोखा के0 एल0 सोनगरा, समाजसेवी राजेष चूरा, सखा संगम के अध्यक्ष एन0 डी0 रंगा एवं लंगर प्रधान सोहनलाल सेठी थे ।
प्रारंभ में ट्रस्ट के अध्यक्ष तोलाराम पेड़़ीवाल एवं व्यवस्थापक हीरालाल हर्ष ने ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाष डालते हुए बताया कि ट्रस्ट गत 37 वर्षों से रामदेवरा में लंगर एवं पेयजल की व्यवस्था निःषुल्क कर रहा है।
विषिष्ट अतिथि पत्रकार साहित्यकार मधु आचार्य आषावादी ने कहा कि बाबा रामदेव मेला के अवसर पर लंगर , पेयजल के अतिरिक्त चिकित्सा सेवा , आवास एवं जरूरतमंदो को निःषुल्क की सेवा बाबे के भक्तों द्वारा की जाती है जो प्रेरणादायक है।
मुख्य अतिथि महावीर रांका ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा भगवान की सेवा करने के बराबर होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आपाधापी के युग में सेवाकार्यों को हाथ लेने वाली संस्थाऐं पूजनीय हैं, उन्होंने कहा कि भल्ला ट्रस्ट रामदेवरा में श्ऱद्धालुओं की सेवा करने में गत चार दषक से अग्रणी है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा और वो भी अन्न जल सेवा वंदनीय होती है , उसमें आहूती देने वाले सेवादारों को हमेषा सम्मान देना चाहिए।
विषिष्ट अतिथि कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने रामदेवरा मेले में सेवादारों द्वारा दर्षनार्थियों की सेवा अनुकरणीय है ।
विषिष्ट अतिथि जिला कंाग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि भल्ला फाउण्डेषन द्वारा अपनी धर्मषाला में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद और पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की जाती है मुझे साक्षात देखने का अवसर मिला है ।
विषिष्ट अतिथि राजेष चूरा, सखा संगम के अध्यक्ष एन0 डी0 रंगा ने कहा कि बाबा रामेदवजी के मेले में दर्षनार्थियों की कतार में पेयजल सेवा सराहनीय है ।
कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र जोषी, ज्योति प्रकाष रंगा ने कहा कि श्रद्धा और आपसी समन्वय से सेवा का संकल्प पूरा हो पाता है ।

इस अवसर पर अतिथियों का साफा, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा अतिथियों ने 50 से अधिक सेवादारों को‘‘ सेवा का सम्मान ’’ अलंकरण देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, कवि कथाकार मालचन्द तिवाडी अषफाक कादरी, श्री चन्द्रषेखर जोषी, फिल्कार मंजूर अली चंदवानी, सुखदेव राठी, नागेष्वर जोषी, राजाराम स्वर्णकार, ब्रजगोपाल जोषी, अमित जोषी, ताराचन्द सेठी, शेखर आचार्य, जनमेजय व्यास, डा0 एम0 एल0 व्यास, संजय आचार्य वरूण, महेन्द्र जैन एडवोकेट, कासिम बीकानेरी, कमल रंगा, श्री मांगीलाल भद्रवाल , हरीष बी0 शर्मा, श्री घनष्याम लरवाणी, मोहम्मद इरषाद, मदन जैरी, मुरली मनोहर पुरोहित, बिन्दु प्रसाद रंगा ,वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के0 माथुर मदनमोहन व्यास , भवानीषंकर सोनी साक्षी बने । कार्यक्रम के अन्त मं पार्षद हजारी देवडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया संचालन श्री राजेन्द्र जोषी, ज्योतिप्रकाष रंगा ने किया।

(राजेन्द्र जोषी) सचिव 9829032181 9414029687
ऽकार्यालय बीकानेर: ब्रह्म बगीचा, नत्थूसर बास, बीकानेर – 334004 , 09829032181 , 09314793200( पत्र व्यवहार का पता )
ऽकार्यालय रामदेवरा: बीकानेर यात्री धर्मशाला, भल्ला फाऊन्डेशन, पोस्ट ऑफिस के पास, रामदेवरा

error: Content is protected !!