सेवारत चिकित्सकों के इस्तीफे के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की कवायद

bikaner samacharबीकानेर। पूरे देश के साथ जिले में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान हमेशा की तरह 9 तारीख को चलाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व विशेष जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को लेकर गुरूवार को सभी पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में विशेष दिवस मनाया जायेगा। निजी क्षेत्र के चिकित्सक व गायनेकोलोजिस्ट स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देंगे। सेवारत चिकित्सकों के सामूहिक इस्तीफे के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, बीएसबीवाई से सम्बद्ध चिकित्सक, आयुष चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देंगे। मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर गर्भवतियों के हितार्थ पुनीत कार्य को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत आशाओं के माध्यम से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं विशेषकर द्वितीय एवं तृतीय तिमाही वाली गर्भवती महिलाओं को जांच करवाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए खून की जांच, पेशाब की जांच, रक्तचाप, शुगर इत्यादि जांचों सहित आवश्यक दवाओं की निःशुल्क सेवाऐं उपलब्ध रहेंगी।

error: Content is protected !!