इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एबीडी की क्रेडिट रेटिंग दो पायदान बढ़ाकर ‘स्थिर दृष्टिकोण’ के साथ ‘IND AA-‘ की

मुंबईअगस्त 2026: भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में से एक और वॉल्यूम के लिहाज से देश की सबसे बड़ी निर्यातक, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आज घोषणा की है कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ कंपनी की बैंक सुविधाओं की रेटिंग को दो पायदान बढ़ाकर ‘IND A’ से ‘IND AA-‘ कर दिया है।

रेटिंग अपग्रेड होने के बारे मेंएबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने कहा, “स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘IND AA-‘ में दो-पायदान का सुधार यह दर्शाता है कि एबीडी कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार का आकार, मुनाफा और बैलेंस शीट लगातार मजबूत हो रहे हैं। यह सुधार हमारी प्रीमियम रणनीति को लागू करने, परिचालन लचीलेपन और दीर्घकालिक क्षमताओं एवं भविष्य की योजनाओं में अनुशासित निवेश के अनुशासन को साबित करता है। हमारा लक्ष्य वित्तीय नियमों का पालन करते हुए कंपनी को अधिक सशक्त, सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाना है।”

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!