विकास मंडल ट्रस्ट, ब्यावर द्वारा 1226वाँ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

ब्यावर विकास मंडल ट्रस्ट, ब्यावर द्वारा 1226वाँ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन पूनम हॉस्पिटल मे किया गया इस शिविर मे श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड जिला ब्यावर के तत्वावधान मे लोगो को नेत्र चिकित्सा एवं उपचार के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।

शिविर के अंतर्गत बुधवार/19/अगस्त को कुल 23 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। आज के कार्यक्रम में आसनदास वासवानी, प्रेम मंगलानी,  दीपक रामचंदानी, रमेश अलवानी, चंदू मुरजानी, दीपेश भोजवानी, मोनू वाधवानी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!