कांग्रेस ने की राज्यपाल से डॉक्टरो की हड़ताल मे हस्तक्षेप करने की मांग

congress logoअजमेर ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ संजय पुरोहित, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल एवं युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा राजस्थान के राज्यपाल को पत्र लिखकर राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल में हस्तक्षेप करने की मांग की है ।
कांग्रेस नेताओं ने बताया की डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में निर्धन असहाय, वृद्ध मरीज एवं बच्चे चिकित्सा के अभाव में बेमौत मर रहे हैं। राजस्थान में डेंगू एवं अन्य महामारी बिमारियों का कहर बढ़ रहा है एवं वसुंधरा सरकार स्थिति से निपटने में पूर्ण नाकाम रही है ।
महासचिव बंसल ने बताया कि सरकार ने प्रदेश की जनता को मरने से बचाने के लिए अखबारों में विज्ञापन देकर दावा कर रही है की प्रदेशभर के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हो रहा है। जबकि जमीनी हकीकत यह है की प्राइवेट अस्पतालों में नाम मात्र का इलाज हो रहा है खुलेआम सरकारी अस्पताल से रेफर होकर आए मरीजों एवं सीधे प्राइवेट अस्पताल में मरीजों के साथ भेदभाव हो रहा है ।प्राइवेट अस्पताल मरीजों के साथ सरे आम लुट-खसोट कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया की प्रचंड बहुमत से सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे अलवर में उपचुनाव के कारण जनसंवाद करने में व्यस्त है और अभी तक कोई वार्ता नहीं की है ।ऐसी स्थिति में अस्पतालों में मरीजों कि सुनने वाला कोई नहीं है आयुर्वेदिक चिकित्सक एलोपैथिक दवाइयां लिख रहे हैं, जो की शर्म की बात है ।

error: Content is protected !!