फड़ पर दबिश दस जुआरी गिरफ्तार

(3 लाख 5 हजार रूपये मय छक्का दाना जोडी जब्त)
अभियुक्तगण प्रतिदिन स्थान बदलकर विभिन्न स्थानों पालरा, कंचन नगर, चन्द्ररवरदाई नगर, माखुपूरा, भूणाबाय, घूघरा, पूष्कर, पिपरोली में छक्का दाना से जुआ खेलते है।)

apradh samacharपुलिस थाना क्रिष्चनगंज में पुलिस अधीक्षक अजमेर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थानाधिकारी क्रि.गंज मय जिला स्पेशल टीम ने दबिश देकर मकान मालिक सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौराने पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से 3 लाख 5 हजार रूपये मय छक्का दाना जोड़ी जब्त किये गये। अभियुक्तगण के मोबाईल, मोटरसाईकिल व कार जब्त की गई।
थानाधिकारी विजेन्द्रसिंह पु.नि. के नेतृत्व में आज सुबह स्पेशल व क्रि.गंज अजमेर की टीम ने मकान मालिक तरूण पटेल पुत्र स्व0 नेतराम पटेल जाति गुर्जर निवासी ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल के पास कबीर नगर लोहागल अजमेर के मकान में संचालित जुए की फड़ पर दबिश दी गई तो अफरा तफरा का माहौल हो गया। पुलिस ने मकान मालिक श्री तरूण पटेल पुत्र श्री नेतराम पटेल जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ज्ञान किरण पब्किल स्कूल के पास कबीर नगर लोहागल थाना क्रि0गंज अजमेर व 2. संतोष गिदवानी पुत्र श्री विशनदास जाति सिंधी उम्र 29 साल निवासी बी0के कॉल नगर फॉय सागर रोड़ पुलिस थाना गंज जिला अजमेर, 3. रमेश पुत्र रामपाल जाति रेगर उम्र 38 साल निवासी प्रेमनगर फॉय सागर रोड़ थाना गंज जिला अजमेर, 4. थावरचन्द पुत्र भूरामल जाति सिंधी उम्र 40 साल निवासी 369 फॉय सागर रोड़ मुख्य चौराहा थाना गंज जिला अजमेर, 5. रवीन्द्र सिंह पुत्र मुन्ना लाल जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी गली नम्बर 03 द्वारका नगर चौरसियावास रोड़ थाना क्रि0गंज अजमेर, 6. श्री कमलेश पुत्र वासुदेवमल जाति सिंधी उम्र 40 साल निवासी म0न0 26 चौधरी कॉलोनी वैशाली नगर थाना क्रि0गंज अजमेर, 7. मंसुर खान पुत्र असरार अहमद जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी दरगाह बाजार कायनात गेस्ट हाऊस के पास थाना दरगाह अजमेर 8. इलियास पुत्र अयुब जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी म0न0 35/330 पताशा गली दरगाह बाजार थाना दरगाह अजमेर 9.मूलचन्द पुत्र ठाकुरदास जाति सिंधी उम्र 58 साल निवासी मुस्लिम मोची मौहल्ला थाना दरगाह अजमेर 10. बगीर उदीन पुत्र फिदा हुसैन जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी किशवर हाउस शकीर खादिम का मकान खादिम मौहल्ला मोती कटला थाना दरगाह अजमेर बताया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण छक्का दाना से हारजीत का दांव लगाकर रूपयों से जुआ खेलते है। अभियुक्तगण के विरूध मुकदमा दर्ज किया गया।
सभी अभियुक्तगण ने प्रारम्भिक पूछताछ पर बताया कि हम सभी लोग प्रतिदिन जगह बदल कर विभिन्न स्थनों पालरा, कंचन नगर, चन्द्ररवरदाई नगर, माखुपूरा, भूणाबाय, घूघरा, पूष्कर, पिपरोली पर छक्का दाना से रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते है।
पुलिस की टीमें विजेन्द्रसिंह पु.नि. सियाराम स0उ0नि, रामबिलास कानि0, राजकुमार सुखराम कानि. जिला स्पेशल टीम मनोहर सिंह हैड़ कानि0, रतन सिंह कानि0, महिपाल कानि0, जोगेन्द्र सिंह कानि0 शामिल थे ।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही में नग्न अवस्था में मिला था शव गेगल थाना क्षैत्र में हुई हत्या/हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना गेगल में अभियोग संख्या 171/2017 धारा 302,201 भादसं. दिनांक 14.11.2017 पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अजमेर के आदेषानुसार टीम का गठन कर मुल्जिमान 1 राम सिंह उर्फ रामू पुत्र छोटु सिंह जाति रावत उम्र 26 साल व 2 जयसिंह पुत्र छीतर सिंह जाति रावत उम्र 26 साल निवासीगण ग्राम गोडियावास पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों मुल्जिमानो ने मृतक सांवर सिंह पुत्र गोपी सिंह जाति रावत निवासी पिचौलियां पुलिस थाना पींसागन जिला अजमेर के साथ बैठकर षराब पीकर षराब के नषे में आपस मे कहासुनी होने पर मृतक सांवर सिंह की हत्या की है।
पुलिस कप्तान ने ली जिले के सभी थानों के थानाधिकारियों की बैठक।
पुलिस कप्तान ने ली जिले के सभी थानों के थानाधिकारियों की बैठक। लोकसभा उप चुनाव सहित क्राइम के विभिन्न मामलों को लेकर दिए दिशा निर्देश। अब तक के पेंडिंग पउ़े मामलों में भी कार्रवाई के दिए निर्देश। पुलिस कप्तान राजेंद्रसिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी और उप अधीक्षकों की बैठक ली। बैइक में पुलिस अधिकारियों को थानों में दर्ज विभिन्न मामलों के निसतारण सहित फरार अपराधियों को पकडऩे के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अजमेर में होने वाले लोकसभा उप चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में जिले के सभी थानों के थाना प्रभारियों ने भाग लिया। इस बैठक को पुलिस कप्तान की रुटिन बैठक बताई जा रही है लेकिन लोकसभा उप चुनाव से पहले इसे पुलिस एक्सरसाइस के रूप में देखा जा रहा है।
मोबाइल चोर आया पुलिस की गिरफ्त में। चोरी किए हुए पांच मोबाइल हुए जब्त।
मोबाइल चोर आया पुलिस की गिरफ्त में। चोरी किए हुए पांच मोबाइल हुए जब्त। अलवर जिले का रहने वाला है आरोपी। अजमेर रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चोरी के माबाइल बेचने का प्रयास करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। अलवर जिले का रहने वाला छोटेलाल के पास से पुलिस ने चेारी किए हुए पांच मोबाइल बरामद किए है। रेलवे पुलिस आरोपी के रिकार्ड को खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि रेलवे पुलिस ने पहले भी कई ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो रेलवे यात्रियों के माबाइलए टेबलेट और अन्य कीमती समान चुराने का काम करते हैं।

error: Content is protected !!