मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

स्वीप कार्य के लिए एक प्रचार रथ रवाना
अजमेर, 22 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता जनवरी, 2018 जो दिनांक 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2017 के मध्य संचालित है। इस संदर्भ में विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण (101) में उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के स्वीप कार्य हेतु एक प्रचार रथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय अजमेर दक्षिण (101) विधानसभा क्षेत्र से रवाना किया गया।
प्रचार रथ को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री कैलाश चंद शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी अजमेर श्री अंकित कुमार सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ 22 व 23 नवम्बर 2017 को सम्पूर्ण अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के पंजीयन के लिए जरिए माईक व पेम्पलेट बांटकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

जिला स्तर पर स्लॉटर हाऊस समिति का गठन
अजमेर, 22 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने एक आदेश जारी कर जिला स्तर पर स्लॉटर हाऊस समिति का गठन किया है। समिति रिहायशी क्षेत्रों के समीप स्लॉटर हाऊसेस के मॉडर्नाईजेशन की अभिशंषा करेगी।
आदेश के तहत समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) होंगे जबकि नगर निगम अजमेर के आयुक्त, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (शहर),पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड किशनगढ़ के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग समिति के सदस्य होंगे। समिति स्लॉटर हाऊस की लिस्ट नगर निकाय व पंचायत अनुसार बनाने, जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कमिश्नर/फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर द्वारा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की पालना के संबंध में रिपोर्ट देनेे, ठोस कचरा प्रबंधन के प्रावधान व पशु क्रूरता निराकरण बाबत अभिशंषा करने, स्टॉटर हाऊस का निरीक्षण करने, राज्य समिति को वर्ष में दो बार रिपोर्ट भेजने, स्लॉटर हाऊस खोलने बाबत स्थानीय निकाय को स्वीकृति देने, अवैध स्लॉटर हाऊस पर रोक प्रभावी ढंग से करवाई जाने एवं इन्हें बंद करने तथा बाल श्रमिकों के नियोजन को रोकने संबंधी कार्य करेगी।

संसदीय सचिव की जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित
अजमेर, 22 नवम्बर। पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत की आगामी 25 नवम्बर तक पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में की जाने वाली जनसुनवाई में आगामी 24 नवम्बर तक जनसुनवाई कार्य अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में स्थगित किये गये गांवों में जनसुनवाई का कार्यक्रम बाद में पृथक से घोषित किया जायेगा।

भामाशाह योजना

सफलता की कहानी

अब समय पर मिल जाती है वृद्धावस्था पेंशन

अजमेर 22 नवम्बर। भिनाय तहसील की ग्राम पंचायत बडली की रहने वाली श्रीमती तारा देवी का परिवार अब बेहद खुश है। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल जाता है।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि बडली की तारादेवी को राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण भामाशाह योजना के तहत परिवार का महिला मुखिया बनाकर योजना में पंजीकृत किया गया। अब उनके परिवार को विभिन्न योजनाओं के नगद एवं गैर नगद लाभ अब समय पर मिल जाते है। श्रीमती तारा देवी का कहना है कि भामाशाह योजना से जुडने से पूर्व उनके ससुर की वृद्वावस्था पेंशन का भुगतान समय पर प्राप्त नहीं हो पाता था। भामाशाह योजना से मेरे ससुर को कई नगद व गैर नगद योजना के लाभ प्राप्त हुए हैं। पेंशन का भुगतान भी भामाशाह कार्ड के माध्यम से उनके बैंक खातें मे आ जाते हैं जिसे वह अपनी सुविधा अनुसार बैंक/बैंकबीसी/पे-पाईन्ट से प्राप्त कर लेते हैं। खाद्य सुरक्षा का लाभ भी उचित समय पर मिल रहा है।

error: Content is protected !!