बीकानेर, 7 दिसम्बर। फ्लाइंग ऑफिसर जयशंकर आचार्य के हैदराबाद में प्रशिक्षण व नियुक्ति के बाद पहली बार गुरुवार को बीकानेर आने पर हवाई अड्डे पर, नाल मावड़ियाजी मंदिर, नत्थसूर गेट व आचार्यों के चौक सहित और विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया, पुष्करणा समाज के रूप किशोर व्यास, मोहन लाल किराडू, पूर्व नगर निगम सभापति चतुर्भुज व्यास, पार्षद लक्ष्मण व्यास, पर्वतारोही मगन बिस्सा, सुषमा बिस्सा, रम्मत के वरिष्ठ कलाकार डॉ.मेघराज आचार्य, दीन दयाल आचार्य, विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित, संकल्प फाउंडेशन के विनय शंकर आचार्य, चन्दू जोशी, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, जेठानंद व्यास सहित उनके परिजनों, मित्रों और बीकानेर के गणमान्य नागरिकों,मोहल्ला कमेटियों और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाले जय शंकर आचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.धनपत कोचर व रवि आचार्य ने जय शंकर आचार्य को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। घर परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर व पुष्प वर्षा कर देश सेवा के जज्बे को लेकर, बुलंद हौसले के साथ कार्य करने का संकल्प रखने वाले जय शंकर का अभिनंदन किया। हवाई अड्डे से नाल तक के मार्ग पर खुले वाहन में आये आचार्य का अनेक लोगों और महिलाओं ने मंगलगीत गाकर तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया।