अजमेर में मनाया जाएगा प्रेरणा दिवस, गौसेवा, रक्तदान और वस्त्र वितरण होगा

अजमेर 29 नवंबर / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर की ओर से स्व. श्री रमेशचंद अग्रवाल के 82वें जन्म दिवस के अवसर पर 30 नवम्बर, सोमवार को प्रेरणा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में तीन अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सीता गौशाला पहाड़गंज से होगी। वहां गौ माताओं को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया जाएगा। संगठन का मानना है कि गो सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। कार्यक्रम के संयोजक गिरधारीलाल मंगल व महेंद्र जैन मित्तल होंगे l

इसके बाद सुबह 11 बजे दैनिक भास्कर कार्यालय, अजमेर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर प्रभारी नितिन जैन एवं पुष्पेन्द्र पहाड़िया रहेंगे। आयोजकों ने समाज बंधुओं से अपील की है कि रक्तदान महादान में बढ़-चढ़कर भाग लें। रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम और मोबाइल नंबर पहले से दर्ज कराएं, ताकि व्यवस्था सुचारू रह सके।

तीसरा कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे दाहिर सैन स्मारक के पीछे, कच्ची बस्ती, अजमेर में होगा। यहां जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर एवं वस्त्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल एवं हिमांशु खंडेलवाल होंगे तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती पूजा भंसाली रहेंगी।

संस्था मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से सभी कार्यक्रमों में अवश्य पधारने का निवेदन किया है।

उमेश गर्ग

जिला महामन्त्री, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर

मो. 9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!