अजमेर। कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर के तत्वावधान में आगामी 5 दिसंबर को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए “मेरा शहर मेरी- जिम्मेदारी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूल के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। संस्था के महासचिव विनीत लोहिया के अनुसार इस अभियान के तहत युवा पीढ़ी को अपने शहर के प्रति जिम्मेदारियों के लिए जागरूक करना है। स्वच्छता अभियान, प्रदूषण मुक्त वातावरण,यातायात नियमों की पालना, जल संरक्षण, प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण,साइकिल संस्कृति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य डॉक्टर रमेश टेहलानी एवं डॉक्टर प्रीति चडक अपने शोध पत्रों के अनुसार छात्रों को संबोधित करेंगे।
लोहिया के अनुसार छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने हेतु यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में आकर संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष श्री सीताराम जी गोयल एवं सचिन श्री गोपाल जी कांच वाला प्राचार्य श्रीमती मीना शर्मा संस्था के अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री एच एम जैन उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल मंगल कोषाध्यक्ष ओलंपियन श्री धनराज चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में स्कूल के 10 छात्र छात्राएं अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे जिन्हें संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया जाएगा।