अजमेर जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा जीत गई और पूजा भंसाली पद पर काबिज हो गई हैं, मगर सोषल मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या सांवरलाल जाट के योगदान को भुला दिया गया? आखिर भूतपूर्व काबिना मंत्री स्वर्गीय सांवरलाल जाट की पुत्रवधु सुनिता लांबा को जिला प्रमुख क्यों नहीं बनाया गया?
ज्ञातव्य है कि हाल ही संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कैलाष लांबा की पत्नी की दावेदारी सबसे मजबूत थी, यहां तक कि भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री सांवरलाल जाट की धर्मपत्नी ने जयपुर जा कर हाईकमान के सामने दावा पेष किया, मगर टिकट पूजा भंसाली को दे दिया गया। हालांकि यह पता नहीं कि लांबा ने हाईकमान के साथ कोई नेगोसिएषन किया, मगर स्वर्गीय श्री जाट के करीबी हारून खान ने कहा है कि लांबा ने पिता के नक्षेकदम पर पार्टी का आदेष षिरोधार्य किया है। ऐसे में प्रोफेसर सांवरलाल जाट साहब से जुड़े कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा। वे बताते हैं कि स्वर्गीय श्री जाट थोड़े समय पहले ही विधानसभा चुनाव रिकार्ड मतों से जीत कर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और 2014 का लोकसभा चुनाव आ गए तो पार्टी ने उनको अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। तब सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध दर्ज कराया था, तब मुझे अच्छी तरह याद है की मेरे सामने ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी का फोन साहब के पास आया और साहब को कहा की आपको ही सांसद का चुनाव लडना है और पार्टी ने आपका ही सिंगल नाम फाइनल किया है तो साहब ने पार्टी के आदेश को सहर्ष स्वीकार किया था जबकि आज मुझे यह कहते हुए कोई संकोच नहीं कि साहब राजस्थान की जनता से दूर नहीं होना चाहते थे, परन्तु साहब पार्टी के एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। आज जो परिस्थितियां बनी और साहब के बड़े पुत्र भाई कैलाश लांबा ने भी पार्टी के आदेश की पालना कर यह साबित किया कि पद से बड़ी पार्टी है, जो पार्टी का आदेश वह सर माथे पर मानकर पार्टी आदेश को सम्मान दिया। उन्होंने साहब के सभी समर्थकों से निवेदन किया है कि सभी अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए पार्टी के प्रति वफादारी निभाएं।
साहब ने कभी राजनीति नहीं करी। साहब ने राजनीति को सेवा के रुप में स्वीकारा था और जो आज आप भाजपा में जितने भी चहरे जो आज सत्ता में बैठे हुए हैं, उनमें से आधे साहब के बढावे से और प्रोत्साहन से ही षीर्ष पर पहुंचे हैं और जो भी पहुंचे हैं वे आज खुले दिल से स्वीकार भी करते हैं। रही बात परिवारवाद की तो राजनीति में पद मांगना सब का अधिकार है और कई बार उम्मीदवार नहीं चाहता मगर उनके समर्थकों के आगे मजबूर होना पड़ता है। अतः साहब के परिवार में साहब के रहते कोई भी राजनिति में नहीं रहा। साहब के बाद ही जनता की भावनाओं को देखते हुए ही पार्टी ने जिम्मेदारी परिवार को दी है।
कुल मिला कर ताजा घटनाक्रम ने यह सवाल उत्पन्न कर दिया है कि क्या स्वर्गीय श्री जाट के समर्थकों में व्याप्त नाराजगी का खामियाजा भाजपा को आगामी चुनाव में भुगतना पडेगा, या फिर जाट परिवार के किसी सदस्य को कोई महत्वपूर्ण पद दे कर संतुश्ट किया जाएगा?