देहात कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर जताएगी विरोध

bikaner samacharबीकानेर रविवार, 10 दिसम्बर 2017 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला देहात कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आगामी 12 दिसम्बर को प्रातः11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यालय संचालक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘किसान कंगाल-युवा बेहाल, बदहली के चार साल’’ विषय पर राज्य सरकार की विफालताओं को जनता के सामने लाने के लिए इस विरोध-प्रदर्शन का आयोजन रखा गया है।
देहात अध्यक्ष गहलोत के अनुसार प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, दलित सहित हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियांे से बेहद परेशान है। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ नही करने के कारण किसान आत्माहत्याएं करने को मजबूर हो रहे है,अब तक 80 से ज्यादा किसानों ने कर्ज में डूबे हांेनें के कारण आत्माहत्याए कर ली है। शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से प्रदेश की भाजपा सरकार का कोई सरोकार नही हैै। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही लचर है। आए दिन अपराधी खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहे है। महिला एवं दलित उत्पीडन के मामले में हमारा प्रदेश देश में अन्य राज्यों की तुलना में बहुत आगे निकल चुका है।
मार्शल ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, विधायक, जिलाप्रमुख, प्रधान, कम्पेनिंग कमेटी. सदस्यगण, पं.स.व जिप. सदस्य व प्रत्याशी, अग्रिम संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, विशेष आमत्रित सदस्य, अग्रिम संगठनों के प्रदेशस्तरीय, सहित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होनें का आग्रह किया है।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक

error: Content is protected !!