बीकानेर। स्थापना दिवस पर ॐ बन्ना टाइगर फोर्स; बीकानेर का सम्मान उदट में होगा। स्थापना दिवस समारोह में बीकानेर से महिलाओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी फोर्स की कामिनी भोजक के आतिथ्य में हुई बैठक में दी गई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अमरसर; शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह; प्रदेश संयोजक मनोज सुथार ने कामिनी भोजक का बुके प्रदान कर स्वागत किया। कामिनी ने जिले से महिला शक्ति का समारोह में भाग लेने का भरोसा दिलाया तथा आह्वान किया। संचालक जिला संयोजक वीरेन्द्र सिंह ने फोर्स की सभी टीमों के द्वारा समारोह में पहुंचने की जानकारी देते हुए समारोह की रूपरेखा बताई। जिला फोर्स का सम्मान बीते वर्षों में सराहनीय कार्य करने पर किया जाएगा। बैठक में त्रिलोक सिंह; रघुवीर उपाध्याय; छेलुसिंह खारा; राहुल सोनी; राहुल सिंह; सूर्यवीर सिंह आदि ने उदट में मनाए जाने वाले स्थापना दिवस समारोह में बीकानेर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश हनुमान हत्था; पंचशति सर्किल और इंदिरा कालोनी से करने की बात कही।
– मोहन थानवी