फोर्ट स्कूल मैदान; बीकानेर में आयोजित सुराज के 4 साल समारोह में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व वरिष्ठ विधायक डॉ गोपाल कृष्ण जोशी सहित जनप्रतिनिधियों व आमजन को समारोह की शुरुआत के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्पष्ट वजह तो यह रही कि उद्धाटन प्रभारी मंत्री रामप्रताप को करना था और वे अन्य कार्यक्रमों के चलते तय समय 12 बजे की बजाय समीरोह स्थल पर एक बजे पहुंचे। मगर यवनिका ( पर्दे ) के पीछे राजनीति के जानकारों की फुसफुसाहट से जिले में दल में होती धड़ेबाजी की ओर इशारे और इंतजार के कई और मायने निकलते दिखे।
फोर्ट स्कूल मैदान; बीकानेर में आयोजित सुराज के 4 साल प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग की स्टॉल पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व प्रभारी मंत्री रामप्रताप ने विभाग निदेशक रचना भाटिया से जानकारी ली तथा स्टॉल पर प्रदर्शित सामानों में से बेकरी उत्पाद चखे व सराहा ।
– मोहन थानवी