नागरिक सुरक्षा एवम् वातावरण संरक्षण को मध्य नजर रखते हुए आज दिनांक
18.12.2017 को भारत पेट्रोलियम के खारा, ओैद्योगिक क्षेत्र स्थित एल.पी.जी. सयंत्र पर प्रातः 11ः00 बजे ईमरजेन्सी रिस्पोन्स डिजास्टर मैनेजेमेण्ट प्लान की मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। इस ड्रिल में यह माना गया कि कैरोजल के सेन्ट्रल कॉलम से गैस लीकेज होने के कारण अत्यधिक मात्रा में एलपीजी का रिसाव हुआ एवम् आग लग गई।
फायर सायरन की आवाज सुनकर अग्निषमक दल व बचाव दल लीकेज रोकने व बुझाने के लिए तुरन्त घटनास्थल पर पहुॅचता है एवम् 10 किग्रा डी.सी.पी. फायर एक्सटिंग्युषर से आग पर काबू करने का प्रयास करता है, इसके पष्चात स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम को चालू किया गया। आग नियन्त्रण से बाहर होने के कारण डिजास्टर कन्ट्रोल मैनेजेमेण्ट प्लान को लागु किया गया एवम् तत्पष्चात हायड्रेन्ट, मोनीटर से आग को रोकने का प्रयास किया जाता है एवम् कुछ देर बाद बिछवाल एवम् नेवेली लिग्नाईट की फायर ब्रिगेड़ की सहायता से आग पर काबू पा लिया जाता है। तत्पष्चात फायर प्रोक्सिमिटी सूट पहनकर वॉल्व को बन्द कर दिया जाता है एवम् लिकेज पर काबू पा लिया जाता है।
इस फायर ड्रील के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवम् बॉयलर्स श्री दिनेष शर्मा, इन्डियन ऑयल के सहायक प्रबन्धक (सेफ्टी) श्री आलोक अग्रवाल तथा भारत पेट्रोलियम के प्रादेषिक प्रबन्धक श्री पीएल कन्नन उपस्थित थे।
इस ड्रिल में आई.बी. से श्री सुवेन्दु समादर, सी.आई.डी. जोन बीकानेर से श्री विक्रम सिंह, श्री दीलिप कुमार एवम् फायर ब्रिगेड, बीछवाल से श्री राजीव कुमार द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। इस अभ्यास को सभी द्वारा सराहा गया एवम् फायर फाईटिंग टीम के उत्साह की तारीफ की गई।
श्री यादवेन्द्र चन्देल प्रादेषिक समन्वयक भारत पेट्रोलियम द्वारा फायर ड्रिल की समिक्षा कि गई और अन्त में श्री रामेष्वर पी कोरी, प्रबन्धक एच.एस.एस.ई. द्वारा सुरक्षा नीति की शपथ दिलाई गई।
इस उपलक्ष में उपस्थित सभी अतिथि एवम् अधिकारी गण ने आपसी तालमेल बनाये रखने की शपथ ग्रहण की।
यादवेन्द्र चन्देल
प्रादेशिक समन्वयक (एलपीजी) बीकानेर
कृते भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेषन लिमिटेड़