आज दिनांक 21 दिसंबर 2017 को 51 में स्थित पुराने प्रभात सिनेमा के सामने वाली सडक का शिलान्यास शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ,एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ,पूर्व मन्त्री श्रीकिशन सोनगरा भाजपा बजरंग मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद अनीश मोयल द्वारा किया गया।
क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि इस सड़क का उद्धार किया जाए इसी मांग को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद अनीश मोयल ने शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं एडीए अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा के समक्ष यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया की सड़क का नवीनीकरण किया जाए इस मांग को तुरन्त मानते हुए इस सडक हेतु फण्ड आवंटित कर दिया गया
ठस अवसर पर पार्षद अनीश मोयल ने 2 साल मे किये गये सभी विकास कार्यो का ब्योरा देते हुए वार्ड के विकास हेतु अग्रिम योजनाओ की जानकारी दी
पूर्व मन्त्री श्रीकिशनसोनगरा ने कहां की भारतीय जनता पार्टी विकास की परिचायक है
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कहा की वार्ड 51 मे पिछ्ले 2 वर्ष मे करीब डेढ करोड के विकास कार्य हुए है उन्होने कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना का पहला कार्य भी वार्ड 51 मे सम्पन्न होने जा रहा है
शिक्षा एवं पंचायत राज्यमन्त्री वासुदेव देवनानी ने वार्ड 51 स्तिथ राजेन्द्रपूरा मे वर्षो पुरानी शौचालय की समस्या के सफल निदान हेतु किये गये पार्षद अनीश मोयल के प्रयासो की सराहना की एवं बताया की अजमेर उत्तर विधान-सभा का हर वार्ड विकास के पथ पर अग्रसर है एवं विकास कार्यो मे करीब 800 करोड़ रुपये खर्च हुए है
कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्षों का स्वागत अतिथियों द्वारा किया ।
इस अवसर पर सुरेन्द्र माथुर, प्रवीण जैन, उमेशगर्ग, तुषार कपूर, पवन फतेहपुरिया, संजय टकसाली हरीश गर्ग, रजनीश गर्ग, अवनीश गर्ग, कपिल शर्मा ,कपिल शर्मा बाबू, प्रशांत शर्मा, रोहित सांखला, रचित कच्छावा, अमित जैन ,गजेंद्र गहलोत, रजत कपूर, रोहित यादव, नवीन शर्मा ,हरीश, विकास शर्मा, निशांत मेघवंशी, मोहित जिंदल, ऋषभ सिंह जादौन, राहुल शर्मा, श्याम गोयल,कपिल सांखला, भरत कुमार छीपा, संदीप बंसल, मुकेष महाराज आदि उपस्थित रहे।