संभागीय उपभोक्ता जागृति सम्मेलन आयोजित

IMG-20171221-WA0004 (1)अजमेर, 21 दिसम्बर। संभाग स्तरीय उपभोक्ता जागृति सम्मेलन जिला परिषद के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुआ।

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) श्री विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में उपभोक्ता संरक्षण एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में जयपुर के उपभोक्ता संगठन के पैम्पलेट का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष श्री विनय कुमार गौस्वामी, संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, श्री दुर्गेश सहित उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि एवं उपभोक्ता मंच के सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!