बीकानेर। बीकानेर में पुष्टिकर शैक्षणिक एवं खेलकूद आयोजन संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पुष्करणा चैलेंज कप २०१८ क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मैच हुवें। पहले मैचे बीजीसी सिनियर बनाम नागौर के मध्य खेला गया जिसमें नागौर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित १६ ओवर में ५ विकेट गवाकर बीजीसी सिनियर को १३० रनों का लक्ष्य दिया जिसमें महेन्द्र ने ४६ और गजेन्द्र ने ३३ रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। १३० रनों का पिछा करने उतरी बीजीसी सिनियर ने ११ ओवर में जीत हासिल कर ली। बीजीसी सिनियर के आदित्य कल्ला ने धुंवाधार बल्लेबाजी की और मात्र ३४ गेदों में ७२ रन जड दिये जिसमें ४ गगनचूंबी छक्के भी शामिल है। आदित्य कल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दुसरे मुकाबला दोस्ती क्लब और भादाणी इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें दोस्ती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित १६ ओवर में १३८ रन बनाए जिसमें मनीष ने सर्वाधिक ३६ रनों का योगदान दिया। भादाणी इलेवन १३८ रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और १२२ रनों पर ही अपने सारे विकेट गवा दिए। भादाणी इलेवन की ओर से रिसब किराडू ने मात्र १५ गेंदो में ४५ रन बनाए जिसमें ५ छक्के शामिल है। दोस्ती क्लब के मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कल खेले जाने वाला मैच
ओसीया बनाम वीरदल- दोपहर २ बजे