
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा अजमेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित चारों ब्लॉक मैं अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की है इन प्रभारियों की जिम्मेदारी थी कि वह मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत शहर के चारों ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को बुनियादी रुप से मजबूती प्रदान करें इसी कार्यक्रम की क्रियान्विति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के निर्देशन में चारों प्रभारियों ने अपने अपने प्रभाव क्षेत्र वाले ब्लॉक में लगातार कांग्रेस के बी एल ए बूथ अध्यक्ष वह मतदान केंद्र की कमेटियों के साथ लगातार बैठक के कर सीधा संवाद कायम किया। शहर भर के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों क्षेत्रीय पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग 48 वार्डों में यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश के साथ उर्जा का संचार हुआ है। मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत अभी तक शहर भर के तकरीबन 300 बूथों पर बूथ कमेटियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन प्रतिदिन लगातार ब्लाक प्रभारियों के साथ बैठक करके अभियान की मॉनिटरिंग कर फीडबैक ले रहे हैं शेष 12 वार्डों में यह काम अगले 2 दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के बाद कांग्रेस अगले चरण में जनसंपर्क अभियान शुरु करेगी जिसके तहत सभी बूथों के कार्यकर्ता अपने बूथ के नेताओं के साथ मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और जनसंपर्क भी किया जाकर राजस्थान सरकार द्वारा किए गए जनविरोधी कार्यों को आमजन के सामने लाया जाएगा और भाजपा द्वारा की गई वादाखिलाफी की पोल खोली जाएगी।