आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

विजय जैन
विजय जैन
शहर कांग्रेस ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल को पत्र लिखकर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया है कि शहर के उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दोनों मंत्रियों अनिता भदेल और वासुदेव देवनानी द्वारा पूर्व में अपने-अपने क्षेत्रों में शुरू किए गए सरकारी कार्यों के दौरान शिलान्यास कार्यक्रमों में शिलालेख लगाए हैं जिन पर भाजपा के मंत्रियों पदाधिकारियों एवं पार्षदों के नाम अंकित किए गए थे जो लोक सभा उप चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भी वर्तमान में स्थापित है और प्रदर्शित किए जा रहे हैं जिससे उपचुनाव का निष्पक्ष होना संदेहास्पद है। कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य मार्गो में लगाए गए शिलालेख जिन पर मंत्रियों के नाम अंकित है को तत्काल हटाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इन शिलालेखों के रहते निर्वाचन विभाग का निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा खोखला साबित होगा क्योंकि ऐसे शिलालेख जिन पर भाजपा के मंत्रियों पदाधिकारियों पार्षदों के नाम अंकित हैं के लगे रहने से आम मतदाताओं के प्रभावित होने की पूरी गुंजाइश है इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे शिलालेख पट तुरंत हटवाने चाहिए।

error: Content is protected !!