बीकानेर, 03 जनवरी, 2018 आज जिला देहात कांग्रेस कार्यालय बीकानेर में पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा की श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन हुआ।
जिला देहात कांग्रेस कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि बीकानेर शहर की राजनीति के वटवृक्ष, कांग्रेस के सच्चे सिपाही और गांधीवादी नेता स्व. भवानी भाई (भवानी शंकर शर्मा) के निधन से कांग्रेस पार्टी व सामाजिक क्षेत्र मंे अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी सदैव बनी रहेगी।
गहलोत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भवानी भाई ने 1962 में श्रीडुगर कॉलेज के छात्र संध अध्यक्ष पद से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया तत्पश्चात वे 1978 से 82 तक राजस्थान पत्रिका के संवाददाता, 1982 से 86 तक नगर विकास न्याय के अध्यक्ष, 1886 से 89 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, 1989 में बीकानेर के जिला प्रमुख, 1992 में केन्दीय उन विकास बोर्ड के सदस्य, दो बार प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, 2001 मेंखादी बोर्ड के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा बीकानेर नगर निगम के प्रथम निर्वाचित महापौर रहते हुए उन्होने जनता की सेवा की।
प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि श्रद्धंाजलि सभा के बाद दौ मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य डॉ राजेन्द्र मूण्ड, देहात उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, कोपरेटिव सेल प्रदेश सचिव नित्यानन्द पारिक, प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष राधा भार्गव, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेजाराम धतरवाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकरमसम्मा, हजारीराम देवडा, लक्ष्मणराम खिलेरी, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, देहात सेवादल मुख्य संगठक प्रेमलता राठौड, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राजभटनागर, देहात महासचिव विमल भाटी, पूनमचन्द भाम्भू, श्रीराम पलाना, गौरीशंकर465, सहीराम सीगड, छोगाराम, प्ररमेश्वरलाल, श्रवणकुमार, चम्पालाल बारूपाल, गिरधारीलाल, मदन गहलोत, प्रहलादराम गोदारा, याकूब अली कलर, राजेश शर्मा, विक्रमसिंह राठौड, श्रीराम डेलू नोखा, ओम कस्वां, शौक्तअली, अनिल गहलोत, ब्लॉक कोर्डिनेटर श्याम बीठनोक आदि मौजूद रहे।
प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह