भाजपा महिला मोर्चा उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न

IMG-20180105-WA0016भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की महिला मोर्चा की उत्तर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक कचहारी रोड स्थित कार्यालय पर की गई बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पहला पंवार ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण पर हमेशा जोर देती रही है पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पहले से बड़ी है उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चे से चूल्हे पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं का प्रचार करने का संदेश दिया बैठक में उत्तर विधानसभा के बजरंग मंडल पृथ्वीराज मंडल और दाहरसेन मंडल के लिए महिलाओं की मंडल समितियां बनाई गई । महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने बताया कि यह महिला मोर्चा मंडल समितियां अपने अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं से सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करेंगे श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महिला मोर्चा ने लोक सभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पुलिस लाइन चौराहे तथा नया बाड़ा में घर घर जनसम्पर्क किया । जन संपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, वनीता जेमन, भुवनेश पंवार ,अंजू, ज्योति चौहान व कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही । सभी ने क्षेत्र वासियो से बी जे पी कोवोट देकर जिताने की अपील की ।

जिला प्रचार मंत्री
संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!