-रैली निकाल दिया पचपदरा चलने का संदेष
बाड़मेर 11 जनवरी।
भाजयुमो नगर ने 16 जनवरी को देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पचपदरा में रिफायनरी षिलान्यास और सभा को लेकर गुरूवार को शहर में वाहन रैली निकाली।
डाक बंगले से भाजयुमो नगर अध्यक्ष खीवराजसिह लखा के नेतृत्व में यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली रॉय कॉलोनी रोड़ होते हुए तनसिंह सर्किल, स्टेषन रोड़, अहिसा सर्किल सहित मुख्य मार्गो से होते हुए डाक बंगले पहुॅची। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुॅचने का संदेष दिया।
रैली के दौरान जिला महामंत्री कैलाष कोटड़िया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, पार्षद बादलसिह दईया, कालू जागिड़, अमरसिह भाटी, सरपंच हिन्दूसिह तामलोर, अनवरसिह, किषोरसिह, षिवप्रतापसिह, महेन्द्रसिह तारातरा, दिलीपसिह, गजेन्द्रसिह गोरड़िया, ओमप्रकाष सोनी, अमित जैन, लक्ष्मण चौधरी जसवंतसिह, सुरेष चौधरी सहित सैकड़ो युवा मौजूद थे।
हितेन ठक्कर
आईटी विभाग
सहसंयोजक