आर्य मण्डल महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

IMG-20180111-WA0021अजमेर 11 जनवरी 2018। दक्षिण विधानसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के आर्य मण्डल महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज आशागंज स्थित हासीबाई धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। महिला एंव बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने सभी महिला मोर्चा घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार प्रसार करने को कहां गया। साथ ही केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ विशेषकर कल्याण के लिए चल रही योजनाओ के बारे में घर-घर तक पहुचाया जावे। महिला मोर्चा की महिलाएं समूह बनाकर जनसम्पर्क करे। प्रचार प्रसार के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतो का निस्तारण तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से किया जावे। साथ ही चुनाव में किस तरह से कार्य करना है आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा आर्य मण्डल की अध्यक्ष लीना विश्वा, आदर्श मण्डल की अध्यक्ष सीमा गोस्वामी, विमला दादुपंती, रशिम शर्मा, विनीता जैमन, रेखा कंवर, सुमन मीणा, आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची गोविन्दराज,पार्षद भवानी सिंह जैदिया,मोहन लालवानी, सतीश कलवानी, आईटी संयोजक जय तिवारी, हेमन्त सुनारीवाल सहित महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित थी।

मंत्री भदेल ने ली वार्ड में बैठक
आज विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण के झलकारी बाई मण्डल के वार्ड नं 44 की बैठक महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने ली। मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई है वह हर व्‍यक्ति को बताए साथ्‍ ही चल रही योजनाओ का लाभ हर गरीब के व्‍यक्ति तक पहुचाए सरकार द्वारा जो भी आपके वार्ड में विकास कार्य करवाये गये है उनकी जानकारी देवे बैठक में अध्यक्ष बलराज कच्‍छावा अमरचंद कृष्‍ण गोपाल मनीष चौहान की अध्यक्षता में समपन्‍न हुई।

error: Content is protected !!