बा-बापू की 150 वीं जयंती अभियान के उपलक्ष्य पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम सभा का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, राजस्थान प्रदेश सर्वोदय मण्डल एवं उरमूल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2019 में आयोजित होने वाली पू.बा-बापूकी 150 वीं जयंती अभियान के उपलक्ष्य में रविवार को बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति सभागार में विचार गोष्ठी कार्यक्रम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय, राज्य एवं जिले स्तर से विभिन्न स्वयं सेवी संगठन के प्रबुद्धजन शिक्षाविदï समाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वर्ष 2019 में आयोजित होने वाली बा-बापू की 150वीं जयंती हेतु पूरे राज्य स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना के प्रारूप पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अखिल भारत सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष महादेव विद्रोही ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर खुलासा करते हुए बताया कि महात्मा गांधी के संदर्भ में मीडिया से जुड़े प्रसंग एवं ऐतिहासिक प्रसंगों के साथ छेड़छाड़ सम्बधी अपने अनुभव बांटे। साथ ही वर्तमान स्थिति में जातिगत विषमता, शराब बंदी, महिलाओं की स्थिति और सोशल मीडिया आदि के दुष्प्रभावों को रोकने की अपील की। विद्रोही ने कहा कि आज युवा बेरोजगारी का मुकाबला करते हुए हताश सा हो रहा है उसकी दिशा हिंसा और अलगाववाद की ओर जा रही है जो चिंता का विषय है। आज के संदर्भ में गांधी दर्शन को आम लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी बनती है। हम सभी खुले मन से अपने समाज को मजबूतीकरण के लिये अपने विचारों का मंथन करें।
इसी क्रम में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीलाल मोहता ने कहा कि युवाओं के सामने महात्मा गांधी सम्बंधित चित्र, कहानी, प्रेरक प्रसंग आदि आने चाहिये जिससे वे उन आदर्शों के मर्म को समझ सके। बा के बिना बापू अधूरे थे उन्हीं से उन्हें कृत्यज्ञता व अहिंसा का शिक्षण प्राप्त हुआ। डॉ. मोहता ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा इस बात पर बल देते थे कि गांव की उन्नति गांव स्तर पर ही हो सकती है। हम अपने भीतर राष्ट्र उत्थान के लिये यदि संकल्पना लेते है तो जीवन में हमें कोई हरा नहीं सकता।
इस अवसर पर सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान वर्धा के अध्यक्ष जयवंत मठकर कहा कि वर्तमान परिवेश बदलाव की ओर बढ़ रहा है किन्तु हमारी दिशा को सही राह पू.बा-बापू के आदर्शों व सिद्धांतों से ही मिलेगी। साथ ही उन्होंने वर्तमान आम व्यक्ति की विषमताएं – रोटी कपड़ा और मकान के अलावा बढ़ती बेरोजगारी शिक्षा की गुणवता में कमी आतंकवादी गतिविधियां आदि पर चिंता व्यक्त की।
उरमूल ट्रस्ट के सचिव अरविन्द ओझा ने कहा कि गांधी को लेकर अभी चुनौतिपूर्ण काल है पूरे विश्व में गांधी को स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने गांधाी से सम्बंधित नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कामों को हमें शहर, गांव में विस्तारित करना चाहिए। साथ ही अपनी चुप्पी को तोड़ कर सविनय जैसे आंदोलन चलाने होंगे।
इस अवसर पर बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के मानद सचिव डॉ.ओम कुवेरा ने कहा कि गांधी जी अतंरराष्ट्रीय ब्राण्ड तो हो गये पर उनके कामों का अनुसरण कम हो रहा है। गांधी स्वदेसी की गरीब अर्थशास्त्र की बात करते थे अन्तिम व्यक्ति को लाभ मिलने की बात कहा करते थे किन्तु अब भौतिक अर्थशास्त्र में उनके सिद्धांतों से हटकर कार्य हो रहा है जो एक चिंता का विषय है।
राजस्थान सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष आशा बोथरा ने कहा कि हमें परिवर्तन की ओर आगे बढऩा चाहिये। गांधी के विचारों, सिद्धांतों व मूल्यों पर आगे बढऩा चाहिये जिसमें युवाओं के साथ शिक्षा व लोक शिक्षण जैसे कार्यों को महत्व देना होगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजस्थान सर्वोदय मण्डल के सचिव जंवरीमल वर्मा ने कार्यक्रम की अवधारणा एवं उदेश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीकानेर सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष फूसराज छलाणी ने कहा कि गांधी के रचानात्मक कार्यों को लेकर कार्य किया जायेगा इस हेतु जल्द ही एक कमेटी बनाकर इन कामों को गति प्रदान की जायेगी।
सर्व सेवा संघ के महामंत्री शेख हुसैन ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व पर प्रभावी कार्य करने चाहिये। खादी, शिक्षा, ग्राम विकास सर्वधर्म समभाव आदि पर प्रोत्साहन देना चाहिये। डर के माहौल से हटकर हमें गांधी जैसे निर्भिक होकर समाज के लिय प्रेरणाजनक कार्य करने होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा सर्वसेवा ग्राम के प्रशांत गुर्जर ने प्रार्थना एवं गीत प्रस्तुत किये।
खुला सत्र आयोजित
खुले सत्र में डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, रामचंद्र पुरोहित, जुगलकिशोर पुरोहित, योगेन्द्र कुमार, मुकेश व्यास, विपिनचंद्र गोयल, इन्द्रभूषण गोयल ने भी विचार व्यक्त किये।
यह रहे साक्षी
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. विभा बंसल, समिति के व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी, भवानी सोलंकी, आनंद पुरोहित, महेश उपाध्याय, सुभाष पुरोहित, उमाशंकर आचार्य, तलत रियाज, राजकुमार शर्मा, तलत रियाज, धर्मपाल जैन, राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति जयपुर से श्रीमती बटिना मलिक, दिलीप शर्मा, एवं पुलकित जैन आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही।