सुभाष जयंती पर 104 यूनिट रक्तदान हुआ

IMG-20180123-WA0387फ़िरोज़ खान
सीसवाली 23 जनवरी । सुभाष बाल विधा मदिर के तत्वावधान में सुभाष चन्द बोस की जयंती पर विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमे पुलिस के जवान व युवाओं ने रक्तदान किया । जयंती के अवसर पर सुभाष बाल विधा मदिर के छात्र- छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई । रैली में सुभाष चन्द्र बोस की झाकी व झांसी की रानी, चन्दशेकर आजाद, भगत सिंह, भारत माता , सहित करीब एक दर्जन झाकियां शामिल थी । रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । वहीं सुभाष बाल विद्या मंदिर की और से आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीणों प्रो कबडडी व वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मजीद मलिक कमाडो, वक्फ बोर्ड चेयमैन हुसैन पठान, रामशंकर वैष्णव, नरेश जैन, ओम पापडली, पपु कहार, महावीर राठौर, रईस मेवाती, पीईटी बाबूलाल मीणा(कोटा), सहायक थानाधिकारी देवकरण शाख्यवल(कोटा), भगवती प्रसाद गौतम, अशोक मीणा, शानू कुरैशी,सहित आदि थे । समापन समारोह को सम्बोधित करते हए अतिथि मजीद मलिक कमाडो ने कहा कि खेल खेलने से शरीर का विकास होता हैं । वही इस प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता राधेश्याम नागर, माणकचंद मीणा, महेंद्र प्रताप नागर, अशोक शर्मा, केदारलाल नागर, गिरिराज मीणा, अब्दुल सलाम, यूसुफ खान, प्रदीप मीणा, इनायत हुसैन, सहित आदि ने अतिथियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस से पूर्व कबडडी प्रतियोगिता की फाइनल विजेता टीम नया गांव को 10 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी तथा प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इसी तरह वालीबॉल प्रतीयोगिता की फाइनल विजेता टीम बोरखेड़ा(कोटा) को 5000 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । वहीं इस अवसर पर भामाशाह राजेन्द्र कलवार , ओम पापडली, महावीर राठौर, रफीक भाटी, कालू फठान का स्वागत किया । सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 104 यूनिट रक्तदान हुआ । वहीं कोटा से आई कृष्ण ब्लड बैंक कोटा का भी विद्यालय स्टाफ की और से स्वागत किया ।

error: Content is protected !!