अजमेर, 27 जनवरी। लोकसभा उपचुनाव 2018 अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), अजमेर के अधीन संचालित स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग एंव सहायक प्रभारी सुश्री ज्योति ककवानी द्वारा जिले भर में स्वीप टीम के सभी सदस्यों को 10 क्षैत्रीय भागों में विभाजित कर अजमेर शहर के मतदाताओं को ढोल – नगाडों के साथ पीले चावल वितरित करने के अनूठें कार्यक्रम से मतदान करने का आग्रह किया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वीप प्रभारी श्री अरूण गर्ग, अतिरिक्त प्रभारी सुश्री ज्योति ककवानी, श्रीमती दर्शाना शर्मा, एंव श्रीमती वर्तिका शर्मा ने जिला कलक्टर, अतिरिक्त तीनों अतिरिक्त कलक्टर, आई. जी., एन आई सी जिला सूचना एंव विज्ञान अधिकारी, अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह एंव नगर निगम के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता को पीले चावल देकर 29.जनवरी सोमवार को मतदान करने के लिए आमंत्रित करके किया, साथ ही स्वीप प्रभारी श्री अरूण गर्ग स्वयं अपनी टीम के सदस्यों के साथ जिला स्तरीय समस्त अधिकारियों को मतदान हेतु प्रेरित किया। इसी प्रकार शहर भर में जगह – जगह कचहरी रोड, तोपदडा, व बस स्टेण्ड क्षेत्र में शेखर एंव मनीष द्वारा, दरगाह बाजार, नाला बाजार क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह राठौड एंव विष्णु द्वारा, केसरगंज व पडाव क्षेत्र में प्रेमराज, हरिश एंव सोहन लाल द्वारा, वैशाली नगर व पंचशील क्षेत्र में श्री त्रिलोक, श्रीमती समीक्षा, संगीता एंव सुमन द्वारा, नया बाजार व पुरानी मण्डी क्षेत्र में श्री यश, श्रीमती सोनूबाला, मोनिका, एंव श्रीमती शिल्पी चौहान द्वारा, चन्द्रवरदाई, दौराई व सुभाष नगर क्षेत्र में श्री हनुमान लाल एंव नवलकिशोर द्वारा, शास्त्री नगर व क्रिशनगंज क्षेत्र में श्री सुखवीर एंव सुश्री हर्षा द्वारा, पुष्कर रोड, कोटडा व फॉयसागर रोड क्षेत्र में श्रीमती नलिनि, चन्दन व रमाकान्त द्वारा, आर्दश नगर व धोलाभाटा क्षेत्र में श्री दीपक कादिया, भवानी सिंह द्वारा, मदार रोड व गुलाबबाडी क्षेत्र में श्री गजेन्द्र, अखिलेश, प्रशान्त एंव अन्य स्वीप के सदस्यों द्वारा पीले चावल वितरित कर मतदान के लिए आव्हान किया गया।
इसके साथ ही शहर भर में (तारागढ क्षेत्र, गुर्जर धरती, चन्द्रवरदाई, दरगाह बाजार, अरबन हॉट, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, आगरा गेट, माधव द्वार आदि स्थानों पर) स्वीप टीम द्वारा ईवीएम/वीवीपेट मशीन का भी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में स्वीप टीम के सदस्य श्री शेखर शर्मा, श्रीमती शिल्पी चौहान, श्री मनीष गोदारा, एंव सुश्री हर्षा उपस्थित थे।