केन्द्रीय विद्यालय जालीपा छावनी बाड़मेर में आज 69 वां गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार रामावत ने की | अध्यक्ष महोदय के द्वारा ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुयी | प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त रखेंगे,अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, नैतिकता तथा मानवीय मूल्यों को सँजोये रखें तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने का आह्वाहन किया | विद्यालय छात्र छात्राओं ने एक सुंदर देशभक्ति गीत की प्रास्तुति दी | कार्यक्रमों की अगली कड़ी में विद्यालय छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट तथा पी टी प्रदर्शन द्वारा अनुशासित जीवन जीने तथा देशभक्ति का संदेश दिया | इसी कड़ी में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा आई एम इंडिया तथा पंजाबी भांगड़ा पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया | शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया |
मनोज कुमार रामावत
प्राचार्य,के॰वि॰ जालीपा छावनी बाड़मेर