भाजपा प्रत्याक्षी अनु मीणा के समर्थन में प्रचार प्रसार

वल्लभनगर ||
उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 में होने जा रहे जिला परिषद सदस्य हेतु उपचुनाव के लिए वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याक्षी अनु मीणा के समर्थन में प्रतिदिन पार्टी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं | इस दौरान कुराबड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने आज डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाएं एवं विकास के कार्यों को बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की | उल्लेखनीय है कि उदयपुर जिले के वार्ड संख्या 28 में 5 मार्च 2018 को उपचुनाव होने जा रहे हैं | विगत 3 दिनों सेजिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ,वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र ओदिच्य, कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम पटेल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन डांगी , पूजा खारोल के साथ ही स्वयं प्रत्याशी अनु मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारी सुबह से शाम तक प्रचार में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं | वही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की माने तो ग्रामीणों द्वारा पूरा सपोर्ट मिल रहा है और प्रत्याशी के जीतने की भी पूरी उम्मीद बनी हुई है

error: Content is protected !!