श्रीहरि वृद्धाश्रम हुआ शोकाकुल, 102 वर्षीय केसरबाई दिवंगत

विदिषा 12 मार्च 2018/ स्थानीय श्री हरिवृद्धाश्रम की सर्वाधिक वयोवृद्ध माँ श्रीमती केसरबाई नामदेव का आज चिकित्सा के दौरान जिला अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। वे 102 वर्ष की थीं। आश्रम में विगत 13 वर्षो से रह रही अम्माजी की अंतिम इच्छा अनुसार उनकी अंत्येष्ठि आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा आज 13 मार्च को प्रातः 9 बजे पूरे सम्मान के साथ करेंगे। अभी वेदप्रकाश दिल्ली में है। उनके आज प्रातः आने पर दाह संस्कार किया जाएगा। आश्रम संचालक श्रीमती इंदिरा शर्माने बताया कि उन्हें आश्रम से पूरे सम्मान सहित अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर फ्रीजर में रखा हुआ है। आश्रम में सर्वाधिक बुजुर्ग होने के कारण सभी उन्हें प्यार से नानी कहते थे। नानी हर दिल अजीज थी। सभी ने उनके साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्हें आत्मीय श्रंद्धांजलि अर्पित की है।

error: Content is protected !!