अजमेर। मूदड़ी मोहल्ला स्थित बसंत भवन में रहने वाली 119 साल की गोगा बाई का बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार सुबह स्वर्गीय गोगा बाई की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार ऋषि घाटी स्थित श्मशान स्थल पर कर दिया गया। गोगा बाई के पौत्र विजय के मुताबिक उनकी दादी गोगा बाई के 116 साल की उम्र में नए दंात आने शुरू हो गए थे। इतनी अधिक उम्र में भी वे शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ थी। गोगा बाई का जन्म 1893 भाद्रपद गोगान वमी के दिन हुआ, इसलिए उनका नाम गोगा देवी रखा गया। उनकी अंतिम यात्रा में समाज सहित शहरभर के अनेक नागरिक शामिल हुए।