यूनाईटेड अजमेर के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम

यूनाईटेड अजमेर के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता राजेन्द्र गांधी ने बताया कि यूनाईटेड अजमेर ने अपनी स्थापना से आज तक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम कर अल्प समय में अमिट छाप छोड़ी है। इसी को लेकर आमजन में इसकी छवि आज एक सुदृढ़ संस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। विस्तृत जानकारी देते हुए यूनाईटेड अजमेर की संयोजिका कीर्जि पाठक ने बताया कि दो वर्ष में संस्था द्वारा प्रतिमाह स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया है तथा पुराने पारम्परिक खेलों का आयोजन, बच्चों व महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजि किये जाते हैं। साथ ही आज के तनावपूर्ण जीवन से बचने के लिए मनोरंजन खेल खिलाये जाते हैं।
नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे वूमन वेलफेयर आॅर्गनाईजेशन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से भाईचारे का सेतु व कपड़ा बैंक की स्थापना की गई जो आज भी सुचारू रूप से चल रही है एवं जरूरतमन्दों की कपड़े व घरेलु अन्य सामान की आवश्यकता को पूरी कर रहा है।
उजियारी सांझ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ समय बिताना, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना, उन्हें हीन भावना से निकालना का कार्य करते है।
यूनाईटेड अजमेर ने प्रशासन के साथ स्वीप कार्यक्रम, खिलौना बैंक, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ आदि के कार्य कर अपनी पहचान कायम की।
पुलिस एवं नागरिकों को बीच मधुर सम्बन्ध एवं सामजस्य बना रहे इसके लिये स्कूली बच्चों के साथ मिलकर स्नेह सूत्र बाँध एक निकटता स्थापित की गयी।
पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव के तहत आनासागर जेटी पर मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमा की स्थापना कर आमजन को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सन्देश देते हैं व 10 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जाते है। पूजा के अन्तिम दिन उस प्रतिमा को छोटे टब में विसर्जित कर उस मिट्टी को उपस्थित सभी नागरिकों में वितरित किया जाता है।
यूनाईटेड की कला संयोजन टीम ने रेल्वे के साथ मिलकर भारत के इतिहास में प्रथम बार दीवार पर म्यूजियम की स्थापना की। भारत में रेलवे के पदार्पण से लेकर आज तक के चित्रों को जी.एल.ओ. ग्राउण्ड के बाहर की दीवार पर उकेर कर रेलवे की ऐतिहासिक एवं अनछुऐ पहलुओं को प्रस्तुत किया जो आज भी आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है।
केन्द्रीय सरकार के उन्नत भारत अभियान के तहत गुंडोती गांव में उत्साह पूर्वक पेन्टिग बनाकर ग्रामीण लोगों को जोड़ा ।
खेलकूद में लोगों की रूचि बनाने के उद्देश्य से हर माह के पहले रविवार को किक्रेट का आयोजन किया जाता है जिसमें आमजन खुलकर भाग लेते हैं। साथ ही विभिन्न संस्थाओं व कार्यालयों के कर्मचारी भी शामिल होते है।
आयोजन समिति के अनुज गांधी ने बताया कि यूनाईटेड अजमेर के दो वर्ष पूरे होने पर रविवार को नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय के बाहर प्रातः 6.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें पहला अजमेर रत्न अवार्ड उस व्यक्ति को दिया जायेगा जिसने अजमेर के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।
इस कार्यक्रम में खेलकूद कँचे सतौलिया, किक्रेट, बालीबाल, रस्सीकूद आदि पारम्परिक खेल खेले जायेगें, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय लोगों के साथ आमजन भी भारी संख्या में भाग लेगें।
इस अवसर पर चिश्ती फाउण्डेशन के सहयोग से 500 पौधे वितरित कर ग्रीन व क्लीन अजमेर का संदेश दिया जायेगा।
दो साल बेमिसाल कार्यक्रम के आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन कर कार्य की जिम्मेदारी आयोजन समिति को सौंपी गई है। कार्यक्रम की आयोजन समिति में रोहित छीपा , संजय टाक , सपना टाक , दीपशिखा क्षेत्रपाल , अनुज गांधी , विपुल खंडेलवाल , मीना त्यागी , नितिन कुमार , हिमांशु माथुर , नितिन जैन , संदीप तंवर , डा. राशना डेविड , विमला नागरानी , अजय कुमार , परीक्षित राठौड़ , संजय माहेश्वरी , अंकुर मित्तल , लोकेश मिश्रा , विजय यादव आदि को शामिल किया गया है
आयोजन समिति
यूनाईटेड अजमेर

error: Content is protected !!