टेबल टेनिस दिवस मनाया

अजमेर दिनांक 06 अप्रैल 2018, को मीनू स्कूल चाचियावास में वर्ल्ड टेबिल टेनिस डे। राजस्थान टेबल टेनिस संघ, अन्तर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ एवं टेनिस संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया।
इस अवसर पर देषभर से अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के लेवल-1 प्रषिक्षक प्रषिक्षण षिविर में आए हुए अभ्यर्थी, टैन्विक संस्था के मोहन कुमार, राजस्थान टेबल टेनिस संघ के हीरालाल वर्मा एवं भारतीय टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधि अनिल दुबे विमंदित बच्चों के साथ टेबल टेनिस की तकनीक साझा की।
संस्था के निदेषक श्री राकेष कुमार कौषिक ने संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था बच्चों को षिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में प्रोत्साहन देती है, जिसमें मानसिक और शारिरिक क्षमता का विकास होता है। सभी ने दिव्यांग बच्चों के साथ टेबिल टेनिस खेला और उन्हें खेलने के तौर तरीके सीखाए कार्यक्रम के अन्त में दिव्यांग बच्चों ने सभी के साथ केक काटकर अपनी खुषी जाहिर करते हुए टेबिल टेनिस डे मनाया।

error: Content is protected !!