*महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेसी पार्षद रेखा पिगोलिया के साथ अभद्र व्यवहार*
अजमेर ! राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रीमती अनिता भदेल द्वारा आज प्रकाश रोड नगरा पर 1 करोड़ 40 लाख रू के विकास कार्य के उद्घाटन समारोह में नगर निगम अजमेर वार्ड 33 की कांग्रेस की पार्षद एडवोकेट रेखा पिगोलियां की अवहेलना एवं शिलान्यास पट्टिका पर पार्षद का नाम नहीं होने के मामले मे मंत्री श्रीमती भदेल एवं उनके समर्थकों ने पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने अपने भाषण में कांग्रेस द्वारा वार्ड का विकास नहीं करने का आरोप लगाया इस पर समारोह में मौजूद पार्षद रेखा पिगोलियां एवं कांग्रेसी भड़क गए और कांग्रेसी पार्षद व उनके समर्थकों एवं भदेल समर्थकों के बीच में जमकर कहासुनी हुई इस पर मंत्री भदेल ने अलवर गेट थाना पुलिस बुला लिया। पुलिस ने पार्षद रेखा पिगोलियां ,छात्र नेता ईश्वर राजोरिया एवं एडवोकेट लोकेश कुमार को शांति भंग के आरोप में हिरासत में ले लिया बाद मे जमानत पर रिहा किया !
पार्षद रेखा पिगोलिया ने बताया कि महिला एवं विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल केवल शिलान्यास एवं उद्घाटन करने में व्यस्त हैं बाद में निर्माण कार्य पूरा हुआ या नहीं उससे कोई लेना-देना नहीं है वार्ड 33 में 6 माह पूर्व नगरा में एक विकास कार्य का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया उस पर अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है पार्षदा ने बताया कि मंत्री अनिता भदेल विकास के थोथे दावे कर ओछी राजनीति कर रही है ।उनके वार्ड नंबर 33 में अरोड़ा वाली गली में शिलान्यास किया शिलान्यास पट्टिका पर वार्ड नंबर 32 अंकित हैं। जबकि युनियन ऑफिस वाली गली में शिलान्यास किया उस पर वार्ड नंबर 35 अंकित है ।क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद उन्हें यह भी नहीं पता कि वह किस वार्ड में उद्घाटन कर रही है!
वार्ड 33 की क्षेत्रीय दलित महिला पार्षद रेखा पिगोलिया , छात्र नेता ईश्वर राजोरिया , एडवोकेट लोकेश कुमार को हिरासत में लेने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्षद, कांग्रेसी नेता ,वकील थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की एवं पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने की शब्दों में निंदा की ।
अलवर गेट पुलिस थाने पर पार्षद चंदन सिंह,निर्मल बेरवाल, द्रोपती कोली, पिंटू बोहरा,मनोज बेरवा ,चंदशेखर बालोटिया, गोपाल सिंह चौहान, ललित वर्मा, कैलाश कोमल, पूर्व मंत्री ललित भाटी ,अमोलक सिंह छाबड़ा,वैभव जैन,विवेक पाराशर ,योगेंद्र ओझा, सुधीर रघुवंशी अजय त्रिपाठी पवन कुमार, रुपेश कुमार आदि ने पुलिस द्वारा एकतरफा कारवाई करने की निदा की एवं जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया ।युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेणु मेघवंशी अजमेर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सब्बा खान, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप यादव, कैलाश जालीवाल, महासचिव शिवकुमार बंसल, विजय नागौरा ,सचिव अभिलाषा विश्नोई, बालमुकुंद टाक ,सेवादल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ,रमेश सोलंकी योगेश भारती राजलक्ष्मी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल द्वारा राजनीतिक द्वेषता एवं संकीर्ण विचारधारा के चलते कांग्रेसी पार्षद रेखा के साथ अभद्र व्यवहार करने की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने पुलिस द्वारा एकतरफा कारवाई करने का विरोध किया!
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमंत भाटी, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल,अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर, फुकरे मोइन,पूर्व पार्षद अशोक जैन ने संपूर्ण घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है ।