बीकानेर, 10 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार 2018 के तहत गुरूवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए शिविरों में 702 प्रकरण निस्तारित कर ग्रामीणों को राहत दी गई।
कार्यवाहक जिला कलक्टर यशवंत भाकर ने बताया कि उपखंड स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों के तहत श्रीडूंगरगढ़ में 3, नोखा में 4, कोलायत में 3, लूनकरनसर में 14 तथा पूगल में 9 प्रकरणों सहित कुल 33 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 136 के 9, धारा 88 के 5, धारा 188 का 1, इजराय के 6, गैर खातेदारी से खातेदारी के 10, एक्ट 83, 183 212 के 2 प्रकरण शामिल है।
भाकर ने बताया कि तहसीलदार राजस्व न्यायालयों के तहत कुल 669 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें लूणकरनसर में 98, कोलायत में 276, श्रीडूंगरगढ में 105, पूगल में 84, नोखा में 106 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से धारा 135 के 147, खाता दुरूस्ती के 37, खाता विभाजन के 16, गैर खातेदारी से खातेदारी के 9, 251 के 2, रेवेन्यू काॅपी के 129 तथा अन्य 328 प्रकरण शामिल है। इस दौरान सीमाज्ञान के 2 प्रकरण प्राप्त हुए।
शुक्रवार को आयोजित होंगे 7 शिविर
अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 7 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। भाकर ने बताया कि सहायक कलक्टर बीकानेर (मु.) के मूंडसर, लूणकरनसर के सहजरासर, नोखा के रायसर व बीरमसर, कोलायत के गोडू, खाजूवाला के बल्लर तथा श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे।