शाकद्वीपीय मारवाड़ी टेनिस क्रिकेट 14 जून से

बीकानेर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में क्रिकेट प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से भीखमचंद फाउण्डेशन व मारवाड़ी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शाकद्वीपीय मारवाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से स्थानीय रेलवे मैदान में आयोजित होगी। नाकआऊट आधार पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम अपनी प्रविष्टि 31 मई तक जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी शंकर सेवग ने दी।

error: Content is protected !!