पालनहार फाउंडेशन अपराजित सम्मान से पुरुस्कृत

जयपुर// अपराजित फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच द्वारा सामाजिक कार्यो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओ का सम्मान समारोह जयपुर मेडिकल एसोसिएशन हॉल, जे.एल.एन. माrर्ग जयपुर में भव्य समारोह आयोजित कर किया गया ।
इस सम्मान समारोह में जयपुर की सामाजिक संस्था पालनहार फाउंडेशन को अपराजित फाउंडेशन तथा राष्ट्रीय एकता हिन्दू मंच की ओर से सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने के कारण एवं समाजसेवा में अभूतपूर्व योगदान हेतु ए.सी.पी.सुमन मीणा द्वारा अपराजित सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!