राष्ट्रीय कृृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कृृषि विश्वविद्यालय को 5 करोड़ रूपए स्वीकृृत

बीकानेर, 1 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृृषि विश्वविद्यालय को विश्व बैंक द्वारा पोषित एवं भारतीय कृृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृृत की गयी है। यह परियोजना आगामी तीन वर्षांे के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं उद्यमिता कौशल विकास हेतु प्रदान की गयी है।
शुक्रवार को परियोजना अन्वेषक डाॅ. आई पी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा में आगामी वर्ष की योजना पर विचार मंथन किया गया। कृृषि छात्रों एवं किसानों के लिए आधुनिक तकनीक एवं शिक्षा प्रणाली के उपयोग पर जोर दिया गया। परिचर्चा में निदेशक कृृषि व्यवसाय प्रबंधन डाॅ. एन के शर्मा, डाॅ.अदिति माथुर तथा डाॅ. मंजू राठौर ने भी भाग लिया।
——-
राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत नौरंगदेसर में शिविर आयोजित
ई-मित्रा प्लस मशीन की गई स्थापित
बीकानेर, 1 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत नौरंगदेसर के पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा नौरंगदेसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में ई-मित्रा प्लस मशीन स्थापित की गई, जिसका बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधादेवी सियाग व सहायक कलक्टर मोनिका बलारा ने शुभारंभ किया। राधादेवी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा को मद््देनजर रखते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। सहायक कलक्टर मोनिका बलारा ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्रा ग्रामीण को दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान चिकित्सा, बिजली, पानी, समाज कल्याण, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, होम्योपैथिक सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच रामनिवास कूकणां, सैंट्रल काॅपरेटिव बैंक के डायरेक्टर परमाराम कूकणां, प्रोग्रामर गौरव भाटिया, विवेक आर्य, गजानन्द जोशी, पंचायत प्रसार अधिकारी सीताराम टांक, पंचायत राज विभाग के धर्मचन्द धर्ट, गिरदावर हनुमान बिश्नोई, पटवारी रामदेव सारस्वत भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!